उत्तर प्रदेश के प्रवीण पाठक ने एशियन योगासन चैंपियनशिप में जीते 2 गोल्ड
लखनऊ। प्रवीण कुमार पाठक पुत्र भानुप्रकाश पाठक स्वर्गीय माता गायत्री देवी जो की रसूलगढ़ पहासू जिला बुलंदशहर के निवासी हैं। जिन्होंने आर्टिस्टिक सिंगल मैं प्रतिभाग कर भारत को दो स्वर्ण पदक दिलाया। एशियाई अध्यक्ष डॉ. संजय…

लखनऊ। प्रवीण कुमार पाठक पुत्र भानुप्रकाश पाठक स्वर्गीय माता गायत्री देवी जो की रसूलगढ़ पहासू जिला बुलंदशहर के निवासी हैं। जिन्होंने आर्टिस्टिक सिंगल मैं प्रतिभाग कर भारत को दो स्वर्ण पदक दिलाया।

एशियाई अध्यक्ष डॉ. संजय मालपानी और योगासन भारत के प्रधान सचिव डॉ जयदीप आर्य के सानिध्य में यह चैंपियनशिप 25 से 27 अप्रैल 2025 तक दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम मे आयोजित किया गया, जिसमें 21 देश जापान, भारत, चीन, दक्षिण एशिया में , बांग्लादेश, फिलीपींस, थाईलैंड और नेपाल शामिल हैं।
मध्य एशिया में कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं। पश्चिम एशिया या मध्य पूर्व में सऊदी अरब, ईरान, श्रीलंका सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, मंगोलिया और कई देश शामिल हैं।
प्रवीण कुमार पाठक ने 21 देश के खिलाड़ियों के बीच संघर्ष कर दो स्वर्ण पदक भारत के लिए जीता! जिसके अंतर्गत आशिर्वाद के रूप मैं अथिति उपस्थित रहे।
मनसुख एल. मंडाविया (भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्री), बाबा रामदेव (भारतीय गुरु एवं व्यवसायी), रेखा गुप्ता (दिल्ली की मुख्यमंत्री) रक्षा खडसे भारत के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री, प्रतापराव जाधव (भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री) योग गुरु डॉ.एच.आर. नागेंद्र उपस्थित रहे।
प्रवीण उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर गांव रसूलगढ़ के निवासी हैं। प्रवीण पिछले 8 वर्षों से योग कर रहे हैं। और योग मैं एम.एससी योग विज्ञान किया हुआ हैं।
वह खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, नेशनल गेम्स मे भी काफ़ी मेडल प्राप्त कर चुके हैं। वह निरंतर आपने माता-पिता, गुरु व आपने साथियों के आशीर्वाद का जीकर करते हैं। जिससे उनको सफलता प्राप्त होती है। प्रवीण ने बताया कि योगासन भारत के द्वारा आयोजित खेल भविष्य मैं योगासन खेल को ओलंपिक मैं शामिल कर भारत की पदक तालिका को उपर बढ़ाएँगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
