उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, आठ स्वर्ण के साथ ओवरऑल तीसरा स्थान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की फिन स्विमिंग टीम ने हालिया आयोजित पांचवीं राष्ट्रीय फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप-2025 में आठ स्वर्ण सहित 23 पदक जीतकर ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश अंडरवाटर…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की फिन स्विमिंग टीम ने हालिया आयोजित पांचवीं राष्ट्रीय फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप-2025 में आठ स्वर्ण सहित 23 पदक जीतकर ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया।
उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स व फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंगलौर (कर्नाटक) के इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल में 19 से 22 दिसंबर, 2025 तक आयोजित चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की 27 सदस्यीय टीम ने भाग लिया था।
इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने अपने पिछले प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार करते हुए आठ स्वर्ण, सात रजत व आठ कांस्य सहित कुल 23 पदक अपने नाम किए और ओवरऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया।
चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल पहले स्थान पर रहा जबकि कर्नाटक की टीम दूसरे स्थान पर रही। नरेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी दी कि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश 2024 में आयोजित पिछले संस्करण में ओवरआल आठवें स्थान पर रहा था।
उन्होंने आगे बताया कि इस बार अमर अवस्थी ने एमवी-1 सरफेस व एमवी-1, 50 मीटर एपनिया में, अविनाश निषाद ने जेआर-ई में 200 मीटर फिन व 100 मीटर बाई फिन में और गायत्री ने जेआर-डी में 100 मीटर सरफेस व 50 मीटर एपनिया में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए दोहरे स्वर्ण पदक जीते।
इसके अलावा राज यादव ने जेआर-डी 200 मी. बी वन फिन जबकि उत्तर प्रदेश ने जेआर-बी के 4 गुणा 100 मीटर बाई फिन रिले में स्वर्ण पदक जीता।
वहीं मार्कंण्डेय यादव ने जेआर-बी के 200 मीटर बाई फिन व 400 मीटर बाई फिन, अंश प्रताप सिंह ने जेआर-डी के 50 मीटर बाई फिन और 100 मी बाई फिन, आयुष चौहान ने जेआरई, 200 मीटर बाई फिन, राज यादव ने जेआर-डी, 100 मीटर सरफेस, सत्यम साहनी ने जेआर-बी, 50 मीटर एपनिया में रजत पदक जीते।
कांस्य पदक विजेताओं में आदित्य साहनी जेआर-बी, 200 मीटर बाई फिन में, अभिषेक कुमार एसआर-ए, 100 मीटर सरफेस में, आयुष चौहान जेआर-ई, 50 मीटर बाई फिन में, अभिषेक चौहान जेआर-बी, 50 मीटर बाई फिन में, गायत्री ने जेआर-डी में 200 मीटर सरफेस में और कुमकुम गुप्ता ने एमवी-2 के 100 मीटर बाई फिन में रहे।
यूपी की टीम जेआर-डी के 4×100 मीटर मिक्स बाई फिन रिले और जेआर-बी के 4×100 मीटर मिक्स बाई फिन रिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
