द इंडियन व्यू

उत्तर गुवाहाटी में ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू

गुवाहाटी : उत्तर गुवाहाटी के बिहलंगनी बरनामघर खेल मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में 10वीं कामरूप जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में कामरूप जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 500 से…

Ragwendra P Singh
May 24, 2025
1 min read
उत्तर गुवाहाटी में ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू

गुवाहाटी : उत्तर गुवाहाटी के बिहलंगनी बरनामघर खेल मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में 10वीं कामरूप जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में कामरूप जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ विशिष्ट समाजसेवी हिरण्य बोरा और निरंजन बोरा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरूप जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रांजन बुढ़ागोहाईं ने की।

प्रतियोगिता में आठ वर्ष से कम आयु वर्ग के सब-जूनियर, कैडेट, मीडियम, सब-गर्ल्स और सीनियर वर्गों में विभिन्न इवेंट आयोजित किए जाएंगे।

विशेष अतिथि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिगंत बोरा, पत्रकार कौशिक दास और मुकुटेश्वर गोस्वामी उपस्थित रहे। इनके साथ-साथ राज्य के कई अग्रणी खिलाड़ियों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि कल “लवलीना बरगोहाईं सदौ असम ताइक्वांडो हिरण्य सैकिया इवेंट” का आयोजन होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।