उत्तराखंड में नदियां उफान पर, श्रीनगर डैम से छोड़ा जाएगा 2500-3000 क्यूमेक्स पानी, अलर्ट जारी
देहरादून : उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। गढ़वाल के श्रीनगर में अलकनंदा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऊपरी जनपदों में हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण जीवीके डैम श्रीनगर से आगे की ओर…

देहरादून : उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। गढ़वाल के श्रीनगर में अलकनंदा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऊपरी जनपदों में हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण जीवीके डैम श्रीनगर से आगे की ओर लगभग 2500-3000 क्यूमेक्स पानी छोड़े जाने को लेकर जिलाधिकारी पौड़ी ने कीर्तिनगर, देवप्रयाग, तपोवन, मुनिकीरेती क्षेत्र में नदी किनारे के क्षेत्रों में लगातार अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अगले 24 घंटों का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर अत्यधिक वर्षा व मार्गों के अवरुद्ध होने और मलबा आने के चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ही रोका जा रहा है। जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत चारधाम यात्रा मार्गों के ढालवाला, तपोवन, देवप्रयाग, कीर्तिनगर, नरेंद्रनगर, चम्बा, कंडिसौड सहित लंबगांव, चमियाला, घनसाली में यात्रियों को सूचित करते हुए यात्रियों को रुकवाने की कार्यवाही की जा रही है।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि टिहरी में लगातार बारिश के कारण यह कदम उठाया गया है। बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील में भारी बारिश के चलते 20 आंतरिक मोटर मार्ग बंद है। लगातार हो रही बारिश के चलते सरयू और गोमती नदी उफान पर हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
