द इंडियन व्यू

उत्तराखंड के सीएम धामी बोले, भारत हर एक आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का तैयार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं निर्णायक नेतृत्व में हुई सीसीएस बैठक में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ ऐतिहासिक और कठोर निर्णय पर अब कार्रवाई प्रारंभ हो…

Ragwendra P Singh
April 29, 2025
2 min read
उत्तराखंड के सीएम धामी बोले, भारत हर एक आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का तैयार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं निर्णायक नेतृत्व में हुई सीसीएस बैठक में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ ऐतिहासिक और कठोर निर्णय पर अब कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है. इसी क्रम में भारत सरकार ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर पाकिस्तान को बड़ा जवाब दिया है.' 

आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का तैयार है भारत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'प्रधानमंत्री की अगुवाई में उठाए गए ये साहसिक कदम न केवल आतंकवाद के खिलाफ भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर मुहर लगाते हैं, बल्कि इससे दुश्मनों को  भी यह स्पष्ट संदेश गया है कि भारत हर एक आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का तैयार है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की​ सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर साफ कर दिया है कि अब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं. इस निर्णायक निर्णय से आतंक को पनाह और बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के मंसूबे चकनाचूर होंगे. इस तरह से अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने समेत अन्य फैसलों से भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया गया है.'

आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत

पहलगाम में बीते मंगलवार को भयानक आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई. आतंकियों ने पहलगाम घूमने आए पर्यटकों को गोलियां से भून डाला. इसके बाद आतंकी पास के जंगलों में भाग निकले. इन आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया है. पहलगाम के जंगलों में राष्ट्रीय रायफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. इस जांच अभियान में आर्मी हेलिकॉप्टर, ड्रोन और स्नीफर डॉग भी लगाए गए हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…