द इंडियन व्यू

उत्तराखंड: अलग-अलग हिस्सों में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

खटीमा। उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के लिए मतदान जारी है। खटीमा नगर पालिका में सुबह आठ बजे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग शुरू हो गई। खटीमा के बीस वार्ड में मतदान के लिए 72 बूथों में मतदान चल रहा है, लगभग 65…

Ragwendra P Singh
January 23, 2025
2 min read
उत्तराखंड: अलग-अलग हिस्सों में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

खटीमा। उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के लिए मतदान जारी है। खटीमा नगर पालिका में सुबह आठ बजे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग शुरू हो गई।

खटीमा के बीस वार्ड में मतदान के लिए 72 बूथों में मतदान चल रहा है, लगभग 65 हजार से अधिक मतदाता आठ अध्यक्ष और 96 सभासदों के भाग्य का फैसला करेंगे।

शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान को लेकर नगर पालिका क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा गया है। नगर निकाय मतदान के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं। कोहरे और ठंड के बावजूद स्थानीय मतदाता सुबह आठ बजे से ही मतदान स्थलों में भारी संख्या में पहुंचने लगे हैं।

खटीमा नगर पालिका चुनाव में 72 बूथों पर 65 हजार 662 मतदाता 20 वार्डों के लिए 96 सभासद और 8 अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। नगर पालिका चुनाव मतदान को शांतिपूर्ण कराने हेतु प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

वहीं रुद्रप्रयाग की 1 नगरपालिका और 4 नगर पंचायतों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है, जिसमें मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

जनपद में एक नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग और चार नगर पंचायतों में कुल 18,237 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 9,427 तथा महिला मतदाता 8,810 हैं। जो आज वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं।

नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग में कुल 7,837 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 4,199 तथा महिला मतदाता 3,638 हैं। जो कि अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगे।

वहीं टिहरी जनपद में नगर निकाय चुनाव में 4 नगर पालिकाओं एवं 6 नगर पंचायतों में मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। सुबह से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने शहरी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इसके तहत उत्तराखंड शहरी निकाय चुनाव को लेकर मतदान 23 जनवरी और मतगणना 25 जनवरी को होगी।

कुल 100 नगर निकायों में 5,405 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज किया जाएगा। इनमें से 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाएं और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार निकाय का मत प्रतिशत बढ़ सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…

योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित

3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…

मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…