उत्तरकाशी की घटना को लेकर उत्तराखंड के सांसदों ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
नई दिल्ली : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में बुधवार को राज्य के भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बुधवार को यहां मुलाकात की। भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने एक्स पोस्ट…

नई दिल्ली : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में बुधवार को राज्य के भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बुधवार को यहां मुलाकात की।
भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने एक्स पोस्ट में बताया कि धराली में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में आज अपने साथी सांसदों महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, त्रिवेंद्र सिंह रावत और अजय भट्ट के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री उत्तरकाशी में आई इस भीषण आपदा से अत्यंत व्यथित और शोकाकुल हैं। वे स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं।
सांसद बलूनी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी एजेंसियां राहत एवं बचाव और पुनर्वास कार्यों में पूरी तत्परता से जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार धराली सहित सभी आपदा प्रभावित लोगों के साथ पूरी तरह से खड़ी है। इसके अलावा केंद्र सरकार उत्तराखंड को इस आपदा से निपटने और इससे उबरने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों से आग्रह किया कि वे अपने लोकसभा क्षेत्रों में भारी वर्षा और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के संपर्क में रहें और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास करें।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
