उच्च स्तरीय शिक्षा योजना के तहत 4,742 वंचित छात्र लाभ पा सके
नई दिल्ली : केन्द्र सरकार की उच्च स्तरीय शिक्षा योजना के तहत पेशेवर, शोधकर्ता और उद्यमी देश के विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। यह योजना अनुसूचित जाति (एससी) के लिए है। अब तक 4,742 वंचित छात्र इस योजना का लाभ पा चुके…

नई दिल्ली : केन्द्र सरकार की उच्च स्तरीय शिक्षा योजना के तहत पेशेवर, शोधकर्ता और उद्यमी देश के विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। यह योजना अनुसूचित जाति (एससी) के लिए है। अब तक 4,742 वंचित छात्र इस योजना का लाभ पा चुके हैं।
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अनुसार सरकार का लक्ष्य यह है कि एससी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और सशक्त बनें। उन छात्रों के भी योगदान से राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल और आत्मनिर्भर बनेगा। इसमें नवप्रवर्तक और नेता भी शामिल हैं। इस योजना का लाभ उन्हीं छात्रों को मिल सकता है जिनके परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये है। इन समुदाय के मेधावी छात्रों को उच्च संस्थानों में निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। इन संस्थानों में छात्रों को अनुसंधान और नवाचार करने का अवसर प्राप्त होता है। इनके योगदान, लगन और मेहनत से राष्ट्र वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनता है।
फिलहाल, इस योजना के तहत छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी), राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू), राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी), भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) जैसे प्रमुख प्रबंधन संस्थानों और राष्ट्रीय महत्व के अन्य संस्थानों सहित प्रमुख संस्थानों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
मंत्रालय के मुताबिक, यह योजना केन्द्र सरकार की शैक्षिक सशक्तिकरण, समावेशन और समान अवसर के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
उल्लेखनीय है कि इस योजना को 2007-08 में शुरू किया गया था। अब तक 4,742 छात्र इस योजना का लाभ पा चुके हैं। छात्रों पर खर्च होने वाला वार्षिक व्यय 2.17 करोड़ रुपये से बढ़कर 117.19 करोड़ हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
