द इंडियन व्यू

ईस्ट बंगाल का एएफसी महिला चैंपियंस लीग में फिर जलवा, ग्रुप बी में मिली जगह

ईस्ट बंगाल एफसी को एएफसी महिला चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए ह्वाचियोन केएसपीओ डब्ल्यूएफसी (दक्षिण कोरिया), हो ची मिन्ह सिटी डब्ल्यूएफसी (वियतनाम) और 4.25 एससी (उत्तर कोरिया) के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। ड्रॉ…

Ragwendra P Singh
September 3, 2026
1 min read
ईस्ट बंगाल का एएफसी महिला चैंपियंस लीग में फिर जलवा, ग्रुप बी में मिली जगह

ईस्ट बंगाल एफसी को एएफसी महिला चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए ह्वाचियोन केएसपीओ डब्ल्यूएफसी (दक्षिण कोरिया), हो ची मिन्ह सिटी डब्ल्यूएफसी (वियतनाम) और 4.25 एससी (उत्तर कोरिया) के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। ड्रॉ गुरुवार को कुआलालंपुर में डाले गए।

कोलकाता एक से सात नवंबर, 2026 तक ग्रुप बी की मेजबानी करेगा। यह पहला अवसर होगा जबकि भारत में एएफसी महिला चैंपियंस लीग के मैच खेले जाएंगे। ईस्ट बंगाल ने मलेशिया के कोटा किनाबालू में टूर्नामेंट के प्रारंभिक चरण के ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद लगातार दूसरे वर्ष मुख्य चरण में अपनी जगह पक्की की थी। उसने सबा एफए (मलेशिया), रोवर्स एफसी (गुआम) और राजशाही स्टार्स एफसी (बांग्लादेश) को पीछे छोड़ा था।

साभार : गूगल

एएफसी महिला चैंपियंस लीग में 12 टीम को चार-चार टीमों के तीन ग्रुप में बांटा गया है। इसमें से तीन ग्रुप विजेता, तीन उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीम नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।