ईसीआई ने चुनावी राज्यों में चलाया ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता अभियान
नई दिल्ली : चुनाव आयोग असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता अभियान चला रहा है। इन सभी राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक…

नई दिल्ली : चुनाव आयोग असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता अभियान चला रहा है। इन सभी राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की कार्यप्रणाली से परिचित कराना और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
चुनाव आयोग के अनुसार, यह जागरुकता अभियान सबसे पहले 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल में शुरु हुआ। इसके बाद 25 जनवरी, 27 जनवरी, 3 फरवरी और 5 फरवरी को क्रमश: तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और असम में शुरू हुआ। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) मुख्यालय और रिटर्निंग ऑफिसर या राजस्व उप-डिवीजन मुख्यालयों पर ईवीएम डेमो सेंटर बनाए गए हैं। साथ ही मोबाइल डेमो वैन भी चलाई जा रही हैं, जो अलग-अलग मतदान केंद्रों तक जाकर लोगों के समक्ष मशीनों का प्रदर्शन कर रही हैं।
आयोग ने बताया कि 10 फरवरी तक पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1.20 लाख से ज्यादा मतदाता इन डेमो कैंपों में शामिल हो चुके हैं और 1.16 लाख से अधिक लोगों ने मॉक वोट डालकर मशीनों का अनुभव लिया। मोबाइल वैन अब तक करीब 29 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र स्थानों को कवर कर चुकी है।
असम में 6,570 लोगों ने डेमो सेंटर का दौरा किया और 5,794 ने मॉक वोट डाले। केरल में 5,859 लोगों ने भाग लिया। पुडुचेरी में 6,474 मतदाताओं ने मॉक वोट डाले। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 75 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल में 25 हजार से ज्यादा लोगों ने डेमो देखा और 22 हजार से अधिक ने मॉक वोट डाले।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
