द इंडियन व्यू

ईसीआई की एनसीपी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक, बृजमोहन श्रीवास्तव ने रखे सुझाव

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का राजनीतिक दलों के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में…

Ragwendra P Singh
August 12, 2025
3 min read
ईसीआई की एनसीपी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक, बृजमोहन श्रीवास्तव ने रखे सुझाव

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का राजनीतिक दलों के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की।

ईसीआई ने इस मुलाकात की जानकारी एक बयान जारी कर दी। उन्होंने बताया कि एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव और अधिकृत प्रतिनिधि बृजमोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के समक्ष अपने सुझाव पेश किए।

दरअसल, इन बैठकों का उद्देश्य राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को अपने सुझाव और चिंताओं को सीधे चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है। यह पहल आयोग के उस लक्ष्य का हिस्सा है, जो सभी हितधारकों के सहयोग से मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करता है।

ईसीआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा, पिछले 150 दिनों में आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की हैं। इनमें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) द्वारा 40 बैठकें, जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) द्वारा 800 बैठकें और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा 3,879 बैठकें शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने बताया, आयोग ने पहले ही कई मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है, जिनमें बसपा की अध्यक्ष कुमारी मायावती के नेतृत्व में 6 मई 2025 को, भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में 8 मई 2025 को, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एम.ए. बेबी के साथ 10 मई 2025 को, नेशनल पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष कॉनराड संगमा के साथ 13 मई 2025 को, और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 15 मई 2025 को हुई मुलाकात शामिल है।

ईसीआई ने बताया कि विभिन्न राज्य मान्यता प्राप्त दलों के साथ भी बैठकें की गई हैं। उन्होंने कहा, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) की अधिकृत प्रतिनिधि चंद्रिमा भट्टाचार्य के साथ 1 जुलाई 2025 को, युवजना श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी के वाई.वी. सुब्बा रेड्डी के नेतृत्व में 3 जुलाई को, समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के नेतृत्व में 3 जुलाई को, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में 7 जुलाई को, तेलुगु देशम पार्टी के राज्य अध्यक्ष पल्ला श्रीनिवास राव के नेतृत्व में 15 जुलाई को, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के एन.आर. इलांगो के नेतृत्व में 17 जुलाई को, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन) के प्रतिनिधि संजय शर्मा के नेतृत्व में 22 जुलाई को, तिप्रा मोथा पार्टी के महासचिव बृषकेतु देबबर्मा के नृत्व में 23 जुलाई को, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के प्रतिनिधि शनमुगम के नेतृत्व में 24 जुलाई को, शिवसेना नेता उदय सामंत के नेतृत्व में 29 जुलाई को और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रतिनिधि अफाक अहमद खान के नेतृत्व में 31 जुलाई 2025 को मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा, इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के प्रेम कुमार रियांग के साथ 1 अगस्त को, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के केटी रामा राव के साथ 5 अगस्त और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के एके बाजपेयी के साथ 7 अगस्त 2025 को बैठकें की गई हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…