ईशान और कमिंस के आगे फीके पड़े कोहली-साल्ट, RCB की करारी हार
विराट कोहली (43) और फिल साल्ट (62) की शानदार पारियां लखनऊ में सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन (94 नाबाद) और पैट कमिंस (28 रन पर तीन विकेट) के प्रदर्शन के आगे फीकी पड़ गयीं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल मैच में…

विराट कोहली (43) और फिल साल्ट (62) की शानदार पारियां लखनऊ में सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन (94 नाबाद) और पैट कमिंस (28 रन पर तीन विकेट) के प्रदर्शन के आगे फीकी पड़ गयीं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल मैच में शुक्रवार को 42 रन की हार के साथ अंकतालिका में तीसरी पायदान आना पड़ा।

अभिषेक शर्मा (34 रन) की तेज शुरुआत के बाद ईशान की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने छह विकेट पर 231 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जवाब में आरसीबी की पारी निर्धारित 20 ओवर में 189 रन पर ढेर हो गयी।
आरसीबी की 13 मैचों में यह चौथी हार है और वह 17 अंकाें के साथ अंकतालिका में गुजरात जायंट्स और पंजाब किंग्स के बाद तीसरे स्थान पर आ गयी है वहीं प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी हैदराबाद की 13 मैचों में यह पांचवीं जीत है।
सनराइजर्स हैदराबाद के 232 रन का पीछा करने उतरे विराट कोहली (43) और फिल साल्ट (62) ने राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिये तेज शुरुआत की और दोनो खिलाड़ियों ने पहले सात ओवर में बगैर विकेट खोये 80 रन जोड़ लिये।

इस बीच कोहली ने हर्ष दुबे की गुड लेंथ गेंद को प्वाइंट की ओर खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गये। नये बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को नीतिश कुमार रेड्डी ने विकेट के पीछे लपकवा कर चलता किया। इस बीच हेड हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण का दिलेरी से सामना करते रहे। पारी के 12वें ओवर में पैट कमिंस ने उन्हे चलता कर बेंगलुरु को करारा झटका दिया।
रजत पाटीदार (18) और कप्तान जितेश शर्मा (24) ने कुछ दमदार शाट लगा कर अपनी टीम की उम्मीदों को जिंदा किया मगर दोनो के आउट होते ही बेंगलुरु एक बार फिर जीत के लक्ष्य से दूर जाता दिखायी पड़ा। पाटीदार रन चुराने के चक्कर में मलिंगा के शानदार थ्रो का शिकार बने।
एक समय बेंगलुरु चार विकेट पर 173 रन बना कर संघर्ष की स्थिति में था मगर मध्यक्रम और पुछल्ले बल्लेबाजों ने निराश किया और उसके आखिरी छह खिलाड़ी सिर्फ 16 रन ही जोड़ सके, जिसका खामियाजा टीम को हार के साथ भुगतना पड़ा। इकाना स्टेडियम पर यह अब तक किसी टीम द्वारा दिया गया दूसरा सर्वाधिक लक्ष्य था।
इससे पहले पिछले सत्र में केकेआर ने यहां छह विकेट पर 235 रन बनाकर एलएसजी के खिलाफ मैच जीता था। ईशान ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये मैदान के चारों ओर कई दर्शनीय शाट्स लगाये हालांकि वह आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाने से चूक गये।
उन्होने अपनी 48 गेंदो की पारी के दौरान पांच छक्के और सात चौके लगाये। वह अंत तक आउट नहीं हुये। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने पॉवर प्ले का भरपूर फायदा उठाते हुये अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दी। ट्रैविस हेड (17) के साथ उन्होने पहले चार ओवर में टीम के स्कोर में 54 रन जोड़ दिये।
अभिषेक लुंगी एन्गिडी की गेंद को फ्लिक करने के प्रयास में डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर फिल सॉल्ट के हाथों लपके गये। अगले ही ओवर में हेड को भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बना लिया। पहले पॉवर प्ले में हैदराबाद ने दो विकेट पर 71 रन बनाये। एक के बाद एक दो झटकों के बावजूद हैदराबाद के बल्लेबाजों ने रनों की रफ्तार को धीमा नहीं होने दिया।
ईशान ने नये बल्लेबाज हाइनरिक क्लासन (24) के साथ 48 रन की और अनिकेत वर्मा (26) के साथ संक्षिप्त मगर तेज पार्टनरशिप की। अनिकेत ने मात्र नौ गेंदो में तीन गगनचुंबी छक्के और एक चौका जड़ कर इकाना में बैठे करीब 45 हजार दर्शकों का पैसा वसूल मनोरंजन किया। बेंगलुरु के लिये रोमारियो शेफ़र्ड ने दो विकेट झटके जबकि सुयश शर्मा,कृणाल पांड्या,लुंगी एन्डिगी और भुवनेश्वर कुमार ने एक एक विकेट अपनी झोली में डाला।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
