ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शिया धर्म गुरु ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नई दिल्ली : ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत से ईरान-इराक गए तीर्थ यात्रियों और दोनों देशों के विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सकुशल भारत वापस लाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। शिया धर्म गुरु…

नई दिल्ली : ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत से ईरान-इराक गए तीर्थ यात्रियों और दोनों देशों के विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सकुशल भारत वापस लाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। शिया धर्म गुरु मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर ईरान, इराक में फंसे तीर्थ यात्रियों और छात्रों को भारत वापस लाने की अपील की है। उन्होंने पत्र लिखकर विदेश मंत्री को सारे हालात से आगाह किया है।
मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने हिन्दुस्थान समाचार से बात करते हुए बताया कि ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत से ईरान और इराक गए तीर्थ यात्रियों के वहां पर फंसे रहने की वजह से भारत में उनके परिजनों को काफी चिंता है। उन्होंने बताया कि भारत में रहने वाले यह सभी लोग ईरान, इराक में स्थित धार्मिक स्थलों का दर्शन करने के लिए गए हुए थे। इस बीच वहां युद्ध छिड़ने की वजह से दोनों देशों में हवाई जहाज की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।
उन्होंने बताया कि इस समय 1500 के लगभग भारत के छात्र ईरान में मौजूद है जो वहां के विभिन्न विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यह सभी वहां पर फंसे हुए हैं। इसके अलावा 800 के करीब तीर्थ यात्री भी ईरान में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इराक में भी 800 के लगभग छात्र और 850 के लगभग तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं। इन सभी लोगों को सकुशल भारत लाने के लिए विदेश मंत्री से गुहार लगाई गई है। उन्होंने बताया कि उनके अलावा जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह भी ईरान और इराक में फंसे तीर्थ यात्रियों और छात्रों के लिए काफी चिंतित है और उन्होंने भी भारत सरकार से इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है।
मौलाना ने बताया कि विदेश मंत्रालय कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि ईरान से बाई रोड आर्मेनिया आने के बाद उन्हें हवाई जहाज से भारत लाया जा सकता है। हालांकि, यह कदम काफी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि युद्ध के दौरान दोनों देशों के जरिए एक दूसरे पर मिसाइलों और फाइटर जहाज से बमों की बारिश की जा रही है। इसकी चपेट में आकर कोई बड़ी घटना भी घट सकती है। इसलिए जब तक सुरक्षित रास्ता उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तब तक भारतीय तीर्थ यात्रियों और छात्रों को भारत लाने के लिए इस तरह का कोई कदम नहीं उठाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
