द इंडियन व्यू

ईडी ने अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्‍त की

नई दिल्‍ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप के संचालन से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्‍त की हैं। केंद्रीय जांच…

Ragwendra P Singh
November 6, 2025
1 min read
ईडी ने अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्‍त की

नई दिल्‍ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप के संचालन से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्‍त की हैं।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शिखर धवन की 4.50 करोड़ रुपये की अचल-संपत्ति और सुरेश रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश को जब्‍त कर लिया गया है।

ईडी को जांच में पता चला है कि दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने विदेशी कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet को प्रमोट किया।

ईडी का दावा है कि रैना और धवन ने इस एप के जरिए सट्टेबाजी में शामिल होकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी।

ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट ‘1एक्सबेट’ के मामले में अपनी जांच के तहत युवराज सिंह, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों और अभिनेता सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती (पूर्व तृणमूल सांसद) और अंकुश हाजरा (बांग्ला सिनेमा) से पूछताछ की थी। इसके अलावा कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से भी पूछताछ की गई थी और इनके बयान भी दर्ज किए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…