ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को रियल एस्टेट स्कीम से जुड़े 2,700 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में करीब 24…

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को रियल एस्टेट स्कीम से जुड़े 2,700 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में करीब 24 ठिकानों पर छापेमारी की है।
आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईडी की जांच रेड नेक्सा एवरग्रीन नामक रियल एस्टेट योजना से संबंधित बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी हुई है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, सीकर और झुंझुनू सहित कई शहरों में छापेमारी की है। इसके साथ ही अहमदाबाद (गुजरात) और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी एक साथ छापेमारी की गई। ईडी की यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। आरोप है कि इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में निवेशकों को ठगा गया।
ईडी की जांच का उद्देश्य वित्तीय सुराग उजागर करना और घोटाले के प्रमुख लाभार्थियों की पहचान करना है। इस मामले में तलाशी अभियान जारी रहने पर और अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल राजस्थान और गुजरात और दिल्ली में करीब 24 जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत दर्ज यह मामला नेक्सा एवरग्रीन नामक कंपनी के खिलाफ राजस्थान पुलिस की प्राथमिकी से संबंधित है। कंपनी ने निवेशकों से कथित तौर पर 2,700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। रेड नेक्सा एवरग्रीन परियोजना ने कथित तौर पर निवेशकों को उच्च रिटर्न या संपत्ति आवंटन या तो फ्लैट, जमीन, या एक निश्चित अवधि के बाद प्रीमियम दरों का वादा करके लुभाया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
