इस वजह से दर्शकों से उलझ गए खुशदिल शाह
पाकिस्तान आज न्यूजीलैंड के साथ तीसरा वनडे खेल चुकी है। यहां से पाकिस्तान के क्रिकेटर खुशदिल शाह की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में खुशदिल शाह दर्शकों से उलझते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान टीम के क्रिकेटर…

पाकिस्तान आज न्यूजीलैंड के साथ तीसरा वनडे खेल चुकी है। यहां से पाकिस्तान के क्रिकेटर खुशदिल शाह की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में खुशदिल शाह दर्शकों से उलझते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान टीम के क्रिकेटर और कुछ सुरक्षाकर्मी खुशदिल शाह को रोकते नजर आ रहे हैं।

लेकिन खुशदिल शाह उनके रोकने से भी नहीं रुक रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मैदान में मौजूद दर्शकों ने कुछ टिप्पणी की थी। खुशदिल शाह खुद को रोक नहीं पाए और दर्शकों से उलझ गए।
बताया जाता है कि मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ दर्शकों ने खिलाड़ियों पर निजी टिप्पणियां की। खुशदिल शाह यह बात बर्दाश्त नहीं कर पाए। वह दर्शकों को जवाब देने लगे।
सुरक्षाकर्मियों और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन खुशदिल शाह माने नहीं। बता दें कि इससे पहले भी खुशदिल शाह के साथ न्यूजीलैंड में मसला हो चुका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उनके ऊपर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया था।
तब खुशदिल शाह ने बल्लेबाजी करते वक्त कीवी गेंदबाज फॉकेस को टक्कर मारी थी। उन्हें तीन डिमेरिट प्वॉइंट्स भी मिले थे। तीसरे वनडे में खुशदिल शाह को खेलने का मौका नहीं मिला था। तीसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। यह मैच 42-42 ओवरों का खेला गया।
न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 264 रन बनाए। लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 221 रन पर सिमट गई। टीम ने 43 रन से मैच जीतने के साथ सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रैसवेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। ब्रैसवेल ने 59 रन बनाए और 39 रन देकर एक विकेट लिया। बेन सियर्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 10 विकेट लिए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
