इस बार दिल्ली को मिलेगी 'आप' दा सरकार से मुक्ति : बांसुरी स्वराज
नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय के पक्ष में बुधवार को भाजपा नेता बांसुरी स्वराज और बॉक्सर विजेंदर सिंह पहुंचे। दोनों ने सतीश उपाध्याय में मतदान की अपील की। इस दौरान, बांसुरी…

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय के पक्ष में बुधवार को भाजपा नेता बांसुरी स्वराज और बॉक्सर विजेंदर सिंह पहुंचे। दोनों ने सतीश उपाध्याय में मतदान की अपील की। इस दौरान, बांसुरी ने कहा कि मौजूदा समय में दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से परेशान हो चुकी है।
बांसुरी स्वराज ने अपने संबोधन में कहा कि मैं जानती हूं कि अगर इस देश के सभी युवा, जैसे आप लोग, देश की कमान संभालें, तो भारत को सर्वशक्तिमान बनने से कोई नहीं रोक सकता। हम सब जानते हैं कि आम आदमी पार्टी ने एक दशक तक दिल्ली में शासन किया है। लेकिन, इस दौरान दायित्व और जिम्मेदारी का पालन सही से नहीं हुआ। अगर हम मालवीय नगर विधानसभा की बात करें, तो यहां की समस्याएं पूरी दिल्ली की समस्याओं से कहीं ज्यादा गंभीर हैं। पानी, बिजली, और बुनियादी सुविधाएं हमारे रोजमर्रा के जीवन के अहम हिस्से हैं, लेकिन जब पूरी दिल्ली की सत्ता आम आदमी पार्टी के हाथ में थी, तब इन सुविधाओं की स्थिति बहुत खराब हो गई।
उन्होंने आगे कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है। मैं आज सतीश उपाध्याय जी को बधाई देती हूं और आपसे निवेदन करती हूं कि दिल्ली की मुक्ति का समय आ गया है। यह दिन दिल्ली को गंदे पानी, भारी बिजली के बिल और झूठ से मुक्ति दिलाने का दिन है। अब दिल्ली को आम आदमी पार्टी से नहीं, बल्कि एक सशक्त भाजपा सरकार की जरूरत है, जो यहां बदलाव ला सके।
वहीं भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने उनके समर्थन में आए सभी नेताओं और जन प्रतिनिधियों का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा, आप सबका हृदय से स्वागत करता हूं। मैं बहुत लंबी बातें नहीं करना चाहता मैं बस एक बात कहना चाहता हूं कि आपके समर्थन के लिए मुझे शब्दों में व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। खासकर इस ठंड में, जब कल आप सब यहां आए थे और दिन-रात प्रचार में लगे थे, तब आपके समर्पण ने मुझे बहुत प्रेरित किया।
उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि मैं उन पहले बार वोट करने वाले युवाओं से मिला, जिनसे मैंने रात के आठ बजे और नौ बजे बात की। एक ने मुझसे कहा, भाई साहब, जो समाज में बंटवारा आम आदमी पार्टी कर रही है, वह ठीक नहीं है। वे हिंदू-मुस्लिम में भेद कर रहे हैं। इस बात ने मेरा दिल छू लिया। उन्होंने मुझसे कहा, भरोसा रखो, आप हमारे वोट का नतीजा देखेंगे।
वहीं, बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा कि आप लोगों के बीच में बहुत लोग आएंगे। आपको लुभाने की कोशिश करेंगे। लेकिन, आप लोगों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि ये लोग आपके हितैषी हैं या नहीं।
मालवीय नगर सीट दिल्ली की हॉट सीट्स में से एक है। 2013, 2015 और 2020 में यहां आप ने परचम लहराया था। इस बार फिर आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ भारती पर भरोसा जताते हुए टिकट थमाया है वहीं कांग्रेस ने जितेंद्र कुमार कोचर को अपना प्रत्याशी बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
