द इंडियन व्यू

विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर राजकुमार शर्मा का बड़ा बयान, बोले- चर्चा की जरूरत नहीं

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे में एक बार फिर टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि हर सीरीज के साथ उनके आगामी वनडे विश्व कप 2027 में हिस्सा होने को लेकर चर्चा शुरू होती है और फिर संन्यास तक…

Ragwendra P Singh
September 11, 2026
3 min read
विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर राजकुमार शर्मा का बड़ा बयान, बोले- चर्चा की जरूरत नहीं

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे में एक बार फिर टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि हर सीरीज के साथ उनके आगामी वनडे विश्व कप 2027 में हिस्सा होने को लेकर चर्चा शुरू होती है और फिर संन्यास तक पहुंच जाती है।

दोनों ही खिलाड़ी टी20 और टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं और अब सिर्फ 50 ओवर के क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के संन्यास लेने की खबरें सामने आई थी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। वहीं कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का मानना है कि विराट कोहली की वनडे विश्व कप में जगह को लेकर कोई सवाल ही नहीं होना चाहिए।

राजकुमार शर्मा ने एक अंग्रेजी चैनल से बातचीत में कहा, ''मुझे लगता है आपको खुद देखना चाहिए। कि वह क्या कर रहा है, उसने पिछले कुछ मैचों में क्या किया है और वह मैदान पर कैसा कर रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि इस पर चर्चा भी नहीं होनी चाहिए।''

Source: Instagram

2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोहली वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 12 मैचों में 76 के औसत से 760 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने आगे कहा, ''मेरा मतलब है कि बतौर खिलाड़ी, मुझे लगता है कि वो शानदार हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वे मैच विजेता हैं। जब उनका दिन होता है, तो मैच जीत ही लेते है।''

राजकुमार ने रोहित शर्मा को लेकर भी यही बात दोहराई। पूर्व भारतीय कप्तान लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से 15 मैचों में 727 रन बनाए हैं। जिसमें दो शतक शामिल है। कोच ने कोहली को लेकर कहा, ''उन्हें अपनी क्षमता पर जबरदस्त भरोसा था और वे बहुत मेहनत करते हैं। उनकी वर्क एथिक्स बेहतरीन है। मेरा मतलब है कि भगवान ने उन्हें क्रिकेट के लिए ही बनाया था और उनकी कार्यशैली सचमुच शानदार थी, इसीलिए वे इतने बड़े खिलाड़ी बने।”

राजकुमार ने तारीफ करते हुए कहा, ''उन्होंने फिटनेस के प्रति सिर्फ क्रिकेटर्स को जागरूक नहीं किया बल्कि पूरे देश को किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में काफी योगदान दिया है और मुझे उस पर गर्व है। हम आपस में भी बात करते रहते हैं। जब वो कप्तान बने तो उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि हम वहां पहुंचेंगे। मतलब, यह बहुत यादगार पल है। हम उन दिनों को हमेशा याद करते हैं।''

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।