इमाम मुहिबुल्लाह नदवी को पद मुक्त करने की मांग की
नई दिल्ली : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिक़ी के नेतृत्व में सोमवार देर शाम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर रामपुर के सपा सांसद और…

नई दिल्ली : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिक़ी के नेतृत्व में सोमवार देर शाम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर रामपुर के सपा सांसद और पार्लियामेंट की मस्जिद के इमाम मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद मुक्त करने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अवगत कराया है कि पार्लियामेंट मस्जिद, दिल्ली के इमाम मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव जीतकर रामपुर के सांसद भी हैं। पार्लियामेंट मस्जिद दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के अंतर्गत आती है। मुहिबुल्लाह नदवी की गतिविधियां पहले से समाजवादी पार्टी को लाभ पहुंचने वाली थीं। मस्जिद के इमाम के नाते मस्जिद से उन्हें इस्लाम धर्म का काम करना था जबकि वे मस्जिद से खुलेआम समाजवादी पार्टी का प्रचार- प्रसार करते रहे जो आज भी जारी है। सांसद बनने के बाद उन्होंने एक प्रकार से मस्जिद को अपना कार्यालय बना लिया।
मुलाक़ात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिक़ी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बताया कि संसद भवन मस्जिद के इमाम सांसद मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी ने 22 जुलाई को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, उनकी पत्नी, धर्मेंद्र यादव और अन्य सांसदों, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मस्जिद जहां नमाज़ अदा की जाती है, वहां पार्टी की बैठक की और चाय-नाश्ता किया। यह इस्लामी आदर्श आचार संहिता के ख़िलाफ़ है। मुहिबुल्लाह नदवी सपा सांसद डिम्पल यादव को भी मस्जिद में लेकर आए जबकि वहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित है, महिलाओं के बैठने के लिए पहली मंजिल पर जगह बनी हुई है।
जमाल सिद्दिक़ी का कहना है कि मुहिबुल्लाह नदवी इस मस्जिद को अपनी निजी जायदाद के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं और वहां समाजवादी पार्टी का प्रचार- प्रसार कर रहे हैं जो एक इमाम के रूप नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुहिबुल्लाह नदवी को तत्काल हटाकर किसी दूसरे को वक़्फ़ बोर्ड की तरफ से पार्लियामेंट मस्जिद का इमाम नियुक्त करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में जमाल सिद्दिक़ी के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.एम. अकरम, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आतिफ रशीद, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. असलम एवं फ़हीम सैफी मौजूद रहे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज़ ने बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिक़ी ने रामपुर के सपा सांसद और पार्लियामेंट की मस्जिद के इमाम पर गंभीर आरोप लगाते हुए संसद की गरिमा, पारदर्शिता और संवैधानिक प्रावधानों को बनाए रखने के उद्देश्य से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी पत्र लिख कर संविधान और लोकसभा के नियमों के अनुसार उचित कार्यवाही की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
