द इंडियन व्यू

इतिहास, संस्कृति और संतुलन के साथ जीवन जीने की अवधारणा को जोड़ती है यूनानी चिकित्सा पद्धति : अब्दुल मजीद

नई दिल्ली : हमदर्द लेबोरेटरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी अब्दुल मजीद ने विश्व यूनानी दिवस के अवसर पर कहा कि यह चिकित्सा पद्धति इतिहास, संस्कृति और संतुलन के साथ जीवन जीने की अवधारणा को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि…

Ragwendra P Singh
February 14, 2026
3 min read
इतिहास, संस्कृति और संतुलन के साथ जीवन जीने की अवधारणा को जोड़ती है यूनानी चिकित्सा पद्धति : अब्दुल मजीद

नई दिल्ली : हमदर्द लेबोरेटरीज के चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी अब्दुल मजीद ने विश्व यूनानी दिवस के अवसर पर कहा कि यह चिकित्सा पद्धति इतिहास, संस्कृति और संतुलन के साथ जीवन जीने की अवधारणा को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि यूनानी चिकित्सा को केवल एक पारंपरिक इलाज पद्धति के रूप में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को समझने और जीने की एक सोच के रूप में पेश करती है, जो आज के दौर में बढ़ती बीमारियों, जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं और अधूरे इलाज के तरीकों के बीच भी प्रासंगिक बनी हुई है।

 

वे शनिवार को नई दिल्ली में विश्व यूनानी दिवस पर जारी की गई नई डॉक्यूमेंट्री यूनानी की कहानी के मौके पर बोल रहे थे।

 

विश्व यूनानी दिवस पर डिस्कवरी चैनल में जारी की गई नई डॉक्यूमेंट्री ‘यूनानी की कहानी’ के बारे में अब्दुल मजीद ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री यूनानी चिकित्सा की उस यात्रा को दर्शाती है, जो प्राचीन ग्रीस से शुरू होकर भारत की धरती पर विकसित हुई। इस सफर के दौरान डॉक्यूमेंट्री कुछ बुनियादी सवाल उठाती है जैसे: स्वस्थ होने का असली मतलब क्या है? हम सिर्फ लक्षणों का इलाज क्यों कर रहे हैं, बीमारी को जड़ से ठीक क्यों नहीं कर पा रहे?

 

यह फिल्म यूनानी की मूल सोच को सामने लाती है, जिसमें शरीर, मन, आत्मा और पर्यावरण के बीच संतुलन को स्वास्थ्य की बुनियाद माना जाता है, न कि बीमारी को अलग-अलग करके देखा जाता है।

 

उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री कोविड-19 जैसे दौर की भी याद दिलाती है, जब भारत ने सिर्फ आधुनिक चिकित्सा पर ही नहीं, बल्कि अपनी पुरानी उपचार पद्धतियों और रोकथाम के ज्ञान की ओर भी रुख किया।

 

जिम सर्भ की आवाज़ डॉक्यूमेंट्री को एक आधुनिक और जिज्ञासु अंदाज़ देती है, जो दर्शकों को सहजता से जोड़ती है और विषय को गहराई के साथ सामने रखती है।

 

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अभिनेता जिम सर्भ ने कहा, “‘यूनानी की कहानी’ का वर्णन करना मेरे लिए एक सीखने वाला अनुभव रहा। मैं यह देखकर गहराई से प्रभावित हुआ कि यह चिकित्सा पद्धति इतिहास, संस्कृति और संतुलन के साथ जीवन जीने की अवधारणा को कैसे जोड़ती है।”

 

डॉक्यूमेंट्री में हिप्पोक्रेट्स और इब्न सीना जैसे ऐतिहासिक नामों के साथ-साथ भारत के अग्रणी व्यक्तित्व हकीम अजमल ख़ान, हाफ़िज़ अब्दुल मजीद और हकीम अब्दुल हमीद की भूमिका को भी दर्शाया गया है, जिससे यह समझ आता है कि यूनानी चिकित्सा कैसे अलग-अलग सभ्यताओं और संस्कृतियों के प्रभाव से एक जीवंत प्रणाली के रूप में विकसित हुई।

 

इस डॉक्यूमेंट्री में आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद, यूनानी, शैक्षणिक शोध और भारत के प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञों के विचार भी शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…