इंदौर में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को इंदौर में आयोजित अटर बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से शुक्रवार को दी जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति 21 दिसंबर को…

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को इंदौर में आयोजित अटर बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से शुक्रवार को दी जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति 21 दिसंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति इंदौर में अटल फाउंडेशन द्वारा आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इससे पहले उपराष्ट्रपति शनिवार को तेलंगाना का दौरा करेंगे। वहां वे हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अगले दिन शनिवार को उपराष्ट्रपति नंदीगामा स्थित कान्हा शांति वनम स्थित हार्टफुलनेस ग्लोबल मुख्यालय में विश्व ध्यान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
