द इंडियन व्यू

'इंदिरा भवन' एक ऐसी संस्था है, जो कांग्रेस की समृद्ध विरासत को नए आधुनिक युग में आगे ले जाएगी: केसी वेणुगोपाल

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के दिल्ली में नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया। यहां पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता…

Ragwendra P Singh
January 15, 2025
2 min read
'इंदिरा भवन' एक ऐसी संस्था है, जो कांग्रेस की समृद्ध विरासत को नए आधुनिक युग में आगे ले जाएगी: केसी वेणुगोपाल

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के दिल्ली में नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया। यहां पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह भवन हमारी पार्टी के महत्वपूर्ण मामलों के लिए एक अत्याधुनिक केंद्र के रूप में काम करेगा।

केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इंदिरा भवन सिर्फ एक नई इमारत नहीं है, यह एक ऐसी संस्था है जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की समृद्ध विरासत को नए आधुनिक युग में आगे ले जाएगी।

उन्होंने आगे कहा, स्वतंत्रता संग्राम से लेकर फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ाई के वर्तमान क्षण तक, हमारे इतिहास को इस भवन में याद किया जाएगा और स्मरण किया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और विभिन्न वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने उद्घाटन किया गया। यह भवन हमारी पार्टी के महत्वपूर्ण मामलों के लिए एक अत्याधुनिक केंद्र के रूप में काम करेगा।

दिल्ली में नए कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और देश भर से पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नवनिर्मित मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। नया मुख्यालय दिल्ली में 9ए (कोटला रोड) पर स्थित है और यह उस पुरानी पार्टी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो पिछले 47 वर्षों से 24, अकबर रोड परिसर से संचालित होती रही है।

कांग्रेस पार्टी ने नए मुख्यालय को लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर आधारित स्मारक बताया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…