इंडोनेशिया मास्टर्स में भारत का मिला-जुला प्रदर्शन, सिंधु-श्रीकांत आगे बढ़े
इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला, जहां एक ओर पीवी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत ने दमदार जीत के साथ आगे कदम बढ़ाया, वहीं कई अन्य भारतीय खिलाड़ी पहले दौर में…

इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला, जहां एक ओर पीवी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत ने दमदार जीत के साथ आगे कदम बढ़ाया, वहीं कई अन्य भारतीय खिलाड़ी पहले दौर में ही बाहर हो गए।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पांचवीं वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु ने महिला एकल के अपने शुरुआती मुकाबले में जापान की मनामी सुइजू को कड़ी चुनौती के बाद हराया। 53 मिनट तक चले इस मैच में सिंधु ने 22-20, 21-18 से जीत दर्ज कर दूसरे दौर में जगह पक्की की।
पुरुष एकल में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने भी शानदार जुझारूपन दिखाया। विश्व रैंकिंग में 33वें स्थान पर काबिज श्रीकांत ने एक घंटे 12 मिनट चले मुकाबले में दुनिया के 22वें नंबर के खिलाड़ी जापान के कोकी वातानाबे को 21-15, 21-23, 24-22 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अब श्रीकांत का सामना चीनी ताइपै के चौथी वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन से होगा, जिन्होंने आयरलैंड के एन एंगुयेन को 21-14, 21-15 से मात दी।

हालांकि सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए दिन सुखद नहीं रहा। पुरुष एकल में किरण जॉर्ज को पहले दौर में इंडोनेशिया के जाकी उबेदिल्लाह के खिलाफ 17-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।
महिला एकल में आकर्षि कश्यप भी डेनमार्क की जूली डावाल जाकोबसेन से तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-8, 20-22, 17-21 से पराजित हो गईं।
मिश्रित युगल स्पर्धा में भारत की चुनौती पूरी तरह समाप्त हो गई। रोहन कपूर और रूत्विका गाडे की जोड़ी को चौथी वरीयता प्राप्त फ्रांस के थॉम गिकुल और डेल्फाइन डेलरू ने 21-9, 22-20 से हराया। वहीं ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को फ्रांस के ही जूलियन मेइयो और ली पालेरमो ने 21-23, 22-20, 21-6 से शिकस्त दी।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
