इंडी गठबंधन भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का पर्यायः प्रदीप भंडारी
नई दिल्ली : भाजपा ने डिजिटल इंडिया मिशन के 10 साल पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आरोपों को लेकर पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि आज विपक्ष बौखलाया हुआ है। वो इस बात को स्वीकार नहीं पा रहा है कि देश का…

नई दिल्ली : भाजपा ने डिजिटल इंडिया मिशन के 10 साल पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आरोपों को लेकर पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि आज विपक्ष बौखलाया हुआ है। वो इस बात को स्वीकार नहीं पा रहा है कि देश का गरीब व वंचित डिजिटल इंडियाके साथ जुड़ रहा है। इंडी गठबंधन भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का पर्याय बन गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया मिशन' के 10 साल पूरे हो रहे हैं। आज देश की जनता के सामने दो मॉडल हैं, एक तरफ भ्रष्टाचारी, परिवारवादी, नमाजवादी विपक्ष का मॉडल है। जिसमें हिमाचल प्रदेश में एक सरकारी कर्मचारी को राहुल गांधी के करीबी पीटते हैं, तो वहीं कर्नाटक में ये योजनाओं में भ्रष्टाचार करते हैं और कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त रहते हैं, क्योंकि इनके डीएनए में भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि सरकार एक रुपया भेजती है और जनता तक 15 पैसा पहुंचता है। आज कांग्रेस शासित राज्यों में वही हो रहा है।
भंडारी ने कहा कि कांग्रेस कहा करती थी कि गांव तक इंटरनेट नहीं पहुंच सकता है, लेकिन आज 95 प्रतिशत गांवों तक इंटरनेट पहुंच चुका है। ये डिजिटल इंडिया की सच्चाई है। आज विपक्ष बौखलाया हुआ है, क्योंकि ये इस बात को स्वीकार नहीं पा रहा है कि देश का गरीब व वंचित डिजिटल इंडिया के साथ जुड़ रहा है। इसी का परिणाम है कि आज 25 करोड़ गरीब, गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। पी. चिदंबरम ने एक बार गरीबों द्वारा डिजिटल भुगतान प्रणाली अपनाने पर संदेह व्यक्त किया था। हालांकि, डिजिटल इंडिया की सफलता के एक दशक पूरे होने पर भारत में अब वैश्विक वित्तीय लेन-देन का 50 प्रतिशत हिस्सा है। यह प्रधानमंत्री मोदी के विकास के मॉडल की जीत है।
उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इंटरनेट बाजार है। यह प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान की सफलता का सबसे बड़ा सबूत है। कांग्रेस को आज देखना चाहिए कि किस तरह आज एक-एक स्ट्रीट वेंडर भुगतान के लिए यूपीआई का उपयोग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि खरगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार के डिजिटल इंडिया को लेकर किये जा रहे बड़े-बड़े दावे अधूरे वादों और झूठे दावों से धूमिल हो गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि वह अपनी सरकार की विफलताओं पर विचार करें।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
