द इंडियन व्यू

इंडिया ओपन 2026: लक्ष्य सेन क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, प्रणय और श्रीकांत बाहर

नई दिल्ली : इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की एकल खिताब की उम्मीदें गुरुवार को लक्ष्य सेन के कंधों पर टिक गईं। लक्ष्य ने प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे गेम में जीत दर्ज कर…

Ragwendra P Singh
January 15, 2026
2 min read
इंडिया ओपन 2026: लक्ष्य सेन क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, प्रणय और श्रीकांत बाहर

नई दिल्ली : इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की एकल खिताब की उम्मीदें गुरुवार को लक्ष्य सेन के कंधों पर टिक गईं। लक्ष्य ने प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे गेम में जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली, जबकि एच. एस. प्रणय और किदांबी श्रीकांत को तीन-तीन गेम तक चले मुकाबलों में हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

 

लक्ष्य सेन ने जापान के केंटा निशिमोटो को 50 मिनट में 21-19, 21-10 से हराया। क्वार्टरफाइनल में अब उनका सामना चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से होगा। एच. एस. प्रणय को सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त और पूर्व विश्व चैंपियन लो केन यू के खिलाफ कड़े मुकाबले में 21-18, 19-21, 14-21 से हार झेलनी पड़ी। 58 मिनट तक चले इस मैच को कोर्ट पर पक्षियों की बीट गिरने के कारण दो बार रोकना पड़ा।

 

किदांबी श्रीकांत भी निर्णायक गेम में हार से नहीं बच सके। उन्हें पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव के खिलाफ 1 घंटे 6 मिनट चले मुकाबले में 14-21, 21-17, 17-21 से पराजय का सामना करना पड़ा। महिला एकल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई, जहां मालविका बंसोड़ को पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन की हान यूए से 18-21, 15-21 से हार मिली।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…