द इंडियन व्यू

इंडिगो को प्रभावित यात्रियों का पैसा वापस करने का आदेश

नई दिल्ली : नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को इंडिगो की उड़ानें रुकने से यात्रियों की परेशानी और रिफंड की देरी के मद्देनजर सख्त रवैया अपनाते हुए एयरलाइन को तत्काल पैसा लौटाने का आदेश दिया है।मंत्रालय ने आदेश दिया है…

Ragwendra P Singh
December 6, 2025
2 min read
इंडिगो को प्रभावित यात्रियों का पैसा वापस करने का आदेश

नई दिल्ली : नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को इंडिगो की उड़ानें रुकने से यात्रियों की परेशानी और रिफंड की देरी के मद्देनजर सख्त रवैया अपनाते हुए एयरलाइन को तत्काल पैसा लौटाने का आदेश दिया है।मंत्रालय ने आदेश दिया है कि रद्द या रुकी हुई सभी उड़ानों का रिफंड प्रक्रिया रविवार रात 08:00 बजे तक हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। एयरलाइन अब उन यात्रियों से कोई दोबारा बुकिंग का शुल्क नहीं लेगी, जिनकी यात्रा योजना रद्द होने से प्रभावित हुई है। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि पैसे वापसी में थोड़ी भी देरी या नियमों का उल्लंघन होने पर तुरंत कानूनी, नियामक कार्रवाई की जाएगी।मंत्रालय के अनुसार, यात्रियों की शिकायतों को तुरंत सुनने के लिए, इंडिगो को एक समर्पित विशेष सहायता और रिफंड सुविधा सेल बनाने का आदेश दिया गया है। ये सेल खुद ही प्रभावित यात्रियों से संपर्क करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि रिफंड या दूसरी यात्रा का इंतजाम बिना बार-बार फॉलो-अप के हो जाए। ऑपरेशन सामान्य होने तक ऑटोमैटिक रिफंड सिस्टम चालू रहेगा।मंत्रालय ने इंडिगो को कहा है कि कैंसल या देरी के कारण यात्रियों से अलग हुए सभी सामान का पता लगाया जाए और अगले 48 घंटों के भीतर उनके घर के पते पर डिलीवर किया जाए। अगर जरूरी हुआ, तो एयरलाइन को मौजूदा नियमों के तहत यात्रियों को मुआवजा भी देना होगा।मंत्रालय का कहना है कि वे इस पूरे संकट के दौरान यात्रियों के अधिकारों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों, बीमार, छात्र और जरूरी यात्रा वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए निगरानी और सख्ती कर दी गई है। मंत्रालय जल्द से जल्द उड़ानों को पूरी तरह सामान्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…