इंडिगो का परिचालन हुआ स्थिर, उड़ान ड्यूटी नियमों के पालन के लिए पर्याप्त पायलट मौजूद : डीजीसीए
नई दिल्ली : नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को कहा कि लगातार नियामक निगरानी और सुधारात्मक उपायों से इंडिगो के परिचालन को स्थिर करने में मदद मिली है। एयरलाइन के पास अब पर्याप्त संख्या में पायलट हैं ताकि…

नई दिल्ली : नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को कहा कि लगातार नियामक निगरानी और सुधारात्मक उपायों से इंडिगो के परिचालन को स्थिर करने में मदद मिली है। एयरलाइन के पास अब पर्याप्त संख्या में पायलट हैं ताकि बिना किसी व्यवधान के नए उड़ान ड्यूटी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
डीजीसीए ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि इंडिगो एयरलाइन के पास अब पर्याप्त संख्या में पायलट हैं, ताकि बिना किसी व्यवधान के नए उड़ान ड्यूटी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। पिछले महीने उड़ानों में हुए भारी व्यवधान के लिए इंडिगो पर कुल 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के कुछ ही दिनों बाद डीजीसीए ने यह भी कहा कि वह एयरलाइन के परिचालन की बारीकी से निगरानी कर रहा है।
डीजीसीए ने बताया कि इसमें ”रोस्टर की मजबूती, चालक दल की उपलब्धता, पर्याप्त बफर, प्रणाली की मजबूती और एफडीटीएल आवश्यकताओं के पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।” नियामक ने कहा कि 19 जनवरी को हुई समीक्षा बैठक के दौरान इंडिगो ने 10 फरवरी के बाद की अनुमानित परिचालन आवश्यकताओं के मुकाबले पायलटों की पर्याप्त उपलब्धता के बारे में बताया है।
इंडिगो एयरलाइन के आंकड़ों का हवाला देते हुए डीजीसीए ने कहा कि 2,280 की आवश्यकता के मुकाबले 2,400 ‘पायलट इन कमांड’ (पीआईसी) उपलब्ध हैं, जबकि 2,050 की आवश्यकता के मुकाबले प्रथम अधिकारियों की संख्या 2,240 है। दरअसल, उड़ानों में भारी गड़बड़ी के कारण डीजीसीए ने 10 फरवरी तक एयरलाइन के शीतकालीन सत्र में 10 फीसदी की कटौती कर दी थी।
--------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
