द इंडियन व्यू

इंडिगो का ऑपरेशन धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा, आज 1,000 से कम उड़ानों के रद्द होने की संभावना

नई दिल्‍ली/मुंबई : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की भारी अव्यवस्था ने पूरे देश में हवाई यात्रा को प्रभावित किया है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर और तिरुवनंतपुरम सहित देश के कई एयरपोर्ट पर उड़ानों के रद्द होने…

Ragwendra P Singh
December 6, 2025
3 min read
इंडिगो का ऑपरेशन धीरे-धीरे पटरी पर आ रहा, आज 1,000 से कम उड़ानों के रद्द होने की संभावना

नई दिल्‍ली/मुंबई : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की भारी अव्यवस्था ने पूरे देश में हवाई यात्रा को प्रभावित किया है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर और तिरुवनंतपुरम सहित देश के कई एयरपोर्ट पर उड़ानों के रद्द होने और देरी की वजह से हजारों यात्री घंटों फंसे रहे। हालांकि, देर रात दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने जारी एडवाइजरी में कहा, 'हमें खुशी है कि पटरी पर आ रही इंडिगो की उड़ान सेवा।'आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दी गई जानकारी में बताया कि देशभर में इंडिगो की उड़ानों में हो रही देरी और फ्लाइट कैंसिलेशन के बीच विमानन नियामक डीजीसीए ने संकटग्रस्त इंडिगो को कई छूट देकर उसका परिचालन सामान्य करने में मदद की, इससे एयरलाइन की उड़ान सेवा अब पटरी पर आ रही है। हालांकि, देश के कई महत्‍वपूर्ण एयरपोर्ट चेन्‍नई, अहमदाबार, लखनऊ और भोपाल में इंडिगो की आज भी फ्लाइट में विलंब के कारण यात्री परेशान हैं।इस बीच इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए देर रात जारी बयान में माफी मांगी और 10 से 15 दिसंबर के बीच उड़ानों की स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई। उन्‍होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि शनिवार को रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या 1,000 से कम रहेगी। इंडिगो ने शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी थी, जो एयरलाइन की कुल दैनिक उड़ानों की आधी संख्या है।इससे पहले विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने शुक्रवार को संकटग्रस्त इंडिगो को कई छूट देकर उसका परिचालन सामान्य करने में मदद की। एयरलाइन का कामकाज लगातार चौथे दिन बाधित है। डीजीसीए ने इंडिगो को पायलटों की ड्यूटी समय-सीमा में छूट देने के अलावा कुछ और रियायतें दीं। इनसे ज्यादा पायलट ड्यूटी पर लग सकेंगे और परिचालन जल्द सामान्य हो सकेगा।इंडिगो की उड़ान संकट के बीच हवाई किराया आसमान छू रहा है। कोलकाता-मुंबई उड़ान का किराया 90,000 रुपये हो गया है। देश के अधिकांश शहरों के हवाई किराए आसमान छूते नजर आए। एयरलाइन कंपनियों की वेबसाइट के अनुसार 6 दिसंबर को स्पाइसजेट की कोलकाता-मुंबई की एक तरफ की यात्रा के लिए 'इकॉनमी' श्रेणी के टिकट की दर 90 हजार रुपये तक पहुंच गई, जबकि एयर इंडिया की मुंबई-भुवनेश्वर टिकट 84,485 रुपये तक बिक रही थी।उल्‍लेखनीय है कि चालक दल की कमी के कारण इंडिगो ने शुक्रवार को 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे हवाई किराए में सामान्य सीमा से तीन से चार गुना की वृद्धि हो गई। इंडिगो, जो देश के लगभग दो-तिहाई डोमेस्टिक ट्रैफिक को कंट्रोल करता है और आमतौर पर रोज़ाना लगभग 2,300 फ्लाइट्स ऑपरेट करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…