द इंडियन व्यू

इंडिगो एयरलाइन 24 मार्च को भी चुनिंदा उड़ानें संचालित करेगी

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट के बीच इंडिगो एयरलाइन 24 मार्च को भी चुनिंदा उड़ानें संचालित करेगी। एयरलाइन ने यात्रियों को अंतिम समय में संभावित परिवर्तनों के कारण हवाई अड्डों पर जाने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच करने…

Ragwendra P Singh
March 23, 2026
2 min read
इंडिगो एयरलाइन 24 मार्च को भी चुनिंदा उड़ानें संचालित करेगी

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट के बीच इंडिगो एयरलाइन 24 मार्च को भी चुनिंदा उड़ानें संचालित करेगी। एयरलाइन ने यात्रियों को अंतिम समय में संभावित परिवर्तनों के कारण हवाई अड्डों पर जाने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी है। कंपनी ने साथ ही उड़ानों की समय-सारिणी जारी की है।

 

एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि मध्य पूर्व की स्थिति में लगातार हो रहे बदलावों के मद्देनजर उड़ानें तय कार्यक्रम के अनुसार ही चल रही हैं।साथ ही चेतावनी भी दी कि पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के कारण उड़ानों के समय में कम समय के नोटिस पर बदलाव हो सकता है। इंडिगो ने यात्रा परामर्श में बताया कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले http://bit.ly/31paVKQ पर अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें।

 

एयरलाइन ने कहा कि किसी भी अपडेट की जानकारी ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए उनके पंजीकृत संपर्क विवरणों पर सूचनाएं भेजी जा रही हैं। किसी भी प्रश्न या आवश्यक सहायता के लिए हमारे संपर्क केंद्र पर एक विशेष सहायता डेस्क भी उपलब्ध है। हम संबंधित अधिकारियों के समन्वय से स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं, क्योंकि हमारे हर निर्णय के मूल में सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…