द इंडियन व्यू

इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप: धवन के तूफान से उड़ा स्ट्राइकर्स का खेमा, वॉरियर्स की लगातार दूसरी जीत

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड लीग के तीसरे दिन का पहला मुकाबला पूरी तरह से धवन के वॉरियर्स के नाम रहा। दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुए इस मुकाबले…

Ragwendra P Singh
May 29, 2025
2 min read
इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप: धवन के तूफान से उड़ा स्ट्राइकर्स का खेमा, वॉरियर्स की लगातार दूसरी जीत

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड लीग के तीसरे दिन का पहला मुकाबला पूरी तरह से धवन के वॉरियर्स के नाम रहा। दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुए इस मुकाबले को इंडियन वॉरियर्स ने 6 विकेट से जीतकर लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे अमेरिकन स्ट्राइकर्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और चौथे ओवर तक उन्होंने अपने दोनों ही सलामी बल्लेबाज गौरव तोमर (16) और शोएब खान (4) के विकेट गंवा दिए। हालांकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद अयान खान ने पारी को संभालते हुए 26 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से महत्वपूर्ण 48 रन बनाए। जिसके बाद टीम को पार लगाने का जिम्मा उठाया कप्तान प्रदीप सांगवान ने, उन्होंने मलिंडा पुष्पकुमारा (35) के साथ मिलकर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 54 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 8 विकेट के नुकसान पर 180 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, हालांकि उनकी मेहनत टीम को जीत न दिला सकी।

लक्ष्य का पीछा करते उतरे इंडियन वॉरियर्स के सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन और प्रियंक पंचाल ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। शिखर ने अपनी पारी के दौरान 210 के स्ट्राइक रेट से 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 39 गेंदों में 82 रन बनाए, जबकि पंचाल अर्धशतक बनाने से चूक गए और 43 रनों के निजी स्कोर पर पुष्पकुमारा का शिकार बने। उसके बाद केदार देवधर नाबाद (19) और अरुण छपराना (15) ने टीम को जीत की दहलीज पार कराई। छपराना ने गेंदबाजी में भी सहयोगी गेंदबाजों रंजीत माली और सुमित सिंह का साथ निभाते हुए क्रमशः 2-2 विकेट झटके।ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए शिखर को मैन ऑफ मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। इस जीत के साथ इंडियन वॉरियर्स पॉइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।