द इंडियन व्यू

इंग्लैंड सीरीज से पहले बाबर आजम के हाथ में लगी चोट, अभ्यास मैच से हुए बाहर

नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट कप्तान बाबर आजम को प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान हाथ में चोट लग गई। चोट की गंभीरता का अभी…

Ragwendra P Singh
August 15, 2026
2 min read
इंग्लैंड सीरीज से पहले बाबर आजम के हाथ में लगी चोट, अभ्यास मैच से हुए बाहर

नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट कप्तान बाबर आजम को प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान हाथ में चोट लग गई। चोट की गंभीरता का अभी पता नहीं चल पाया है।बाबर पांच रन के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी इंग्लैंड के अंडर-19 तेज गेंदबाज मैनी लम्सडेन की उछाल लेती गेंद उनके निचले हाथ पर जा लगी। गेंद लगने के बाद बाबर दर्द में नजर आए और इसके बाद उन्होंने आगे बल्लेबाजी नहीं की।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि टीम के डॉक्टर की जांच के बाद एहतियात के तौर पर बाबर को अभ्यास मैच के बाकी हिस्से से आराम दिया गया है।पीसीबी ने कहा, “टीम के डॉक्टर द्वारा जांच और एहतियाती कदम उठाए जाने के बाद बाबर को अभ्यास मैच के बाकी हिस्से से आराम करने की सलाह दी गई है।”बाबर सोमवार, 17 अगस्त को हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले पाकिस्तान के अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे। उनकी फिटनेस पर टीम प्रबंधन लगातार नजर रखेगा।19 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीजपाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 19 अगस्त से शुरू होगी। यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। अंक तालिका में इंग्लैंड सातवें और पाकिस्तान आठवें स्थान पर है।पाकिस्तान ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेली थी। दूसरे टेस्ट में आठ विकेट की जीत के साथ पाकिस्तान ने विदेश में लगातार आठ टेस्ट हार का सिलसिला भी तोड़ा था।पाकिस्तान को उम्मीद होगी कि सीरीज शुरू होने से पहले बाबर पूरी तरह फिट हो जाएं। वहीं, शान मसूद की चोट से वापसी टीम के लिए राहत की खबर है।इंग्लैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीमबाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद, उबैद शाह।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।