इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट में भूचाल: रोहित के बाद अब विराट के संन्यास की खबर!
पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर भारत को जाना है। इस टूर से पहले कप्तान रोहित के अचानक रिटायर होने से हर कोई हैरान है। फैंस इस खबर को पचा भी नहीं पाए थे कि विराट को लेकर एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट…

पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर भारत को जाना है। इस टूर से पहले कप्तान रोहित के अचानक रिटायर होने से हर कोई हैरान है। फैंस इस खबर को पचा भी नहीं पाए थे कि विराट को लेकर एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार विराट भी इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने का मन बना चुके हैं, इसकी जानकारी उन्होंने बीसीसीआई को भी दे दी है। बीसीसीआई के आला अधिकारियों ने उन्हें इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।
सूत्रों ने बताया, "उन्होंने अपना मन बना लिया है और बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट से दूर जा रहे हैं। बीसीसीआई ने उनसे इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है, क्योंकि इंग्लैंड का महत्वपूर्ण दौरा आने वाला है। उन्होंने इस अनुरोध पर कोई जवाब नहीं दिया है।"
कोहली का यह फैसला रोहित शर्मा के कुछ दिन पहले टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद आया है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समीति अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनने के लिए कुछ दिनों में बैठक करने वाले हैं।
कोहली इस वर्ष की शुरूआत में आस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद से ही अपने टेस्ट भविष्य पर विचार कर रहे हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट में शतक जरूर बनाया था, मगर उसके बाद वह लगातार फेल हुए और एक ही तरीके से आउट हुए।
अगर विराट कोहली अपना नहीं बदलते तो उनकी और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारत की कम अनुभव वाली टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। टॉप ऑर्डर में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल होंगे। मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत होंगे।
रोहित के रिटायरमेंट के बाद वैसे ही चयनकर्ताओं को नए कप्तान को चुनने की सिरदर्दी है, ऐसे में कोहली अगर संन्यास लेते हैं तो यह बड़ा झटका होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
