इंग्लैंड दौरे से पहले केएल राहुल की 'अग्निपरीक्षा', इंडिया ए के साथ बहाएंगे पसीना
आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है। 20 जून से शुरू होने वाले इस टूर पर भारत मेजबानों के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगा। भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई 18 खिलाड़ियों…

आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है। 20 जून से शुरू होने वाले इस टूर पर भारत मेजबानों के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगा। भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई 18 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर चुका है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम थोड़ी हलकी दिखाई दे रही है, मगर अब इन्हीं खिलाड़ियों को दिग्गजों की जगह को भरना है। केएल राहुल को रोहित शर्मा के बाद टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में यह स्टार खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के लिए स्पेशल तैयारियों में जुट गया है।
रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल लगभग 20 दिन पहले इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेंगे और इंग्लिश परिस्थितियों में ढलने के लिए इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ होने वाले इंडिया ए के मुकाबले में हिस्सा लेंगे।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पुष्टि की, "वह सोमवार (2 जून) को उड़ान भरेंगे और भारत ए टीम के साथ दूसरा अभ्यास मैच खेलेंगे। चूंकि वह सीनियर पुरुष टीम का हिस्सा हैं, जो सीरीज में पांच टेस्ट मैच खेलेगी, इसलिए इन मैचों से उन्हें खेलने का समय और मैच अभ्यास मिलेगा।"
बता दें, इंडिया ए टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड लॉयनस के खिलाफ उन्हें दो अनौपचारिक चार दिवसीय टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज आज यानी 30 मई से होने जा रहा है। पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, शार्दुल ठाकुर, नीतिश कुमार रेड्डू और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों में 30.66 की औसत और दो अर्द्धशतक के साथ 255 रन बनाए थे। पर्थ में पहले टेस्ट मैच में वे मजबूत दिखे, जहां उन्होंने 26 और 77 रन बनाए। रोहित शर्मा की टीम में वापसी के बाद उन्हें 6ठे नंबर पर खेलना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
