इंग्लिश लीग कप में न्यूकासल की जीत, घरेलू टूर्नामेंट को जीतने का 70 साल का इंतज़ार खत्म
न्यूकासल ने लिवरपूल को 2-1 से हराकर इंग्लिश लीग कप जीता और किसी घरेलू टूर्नामेंट को जीतने का 70 साल से चला आ रहा इंतजार खत्म किया। डैन बर्न और एलेक्जेंडर इसाक ने रविवार को वेम्बली में हुए फाइनल में न्यूकासल से गोल करके…

न्यूकासल ने लिवरपूल को 2-1 से हराकर इंग्लिश लीग कप जीता और किसी घरेलू टूर्नामेंट को जीतने का 70 साल से चला आ रहा इंतजार खत्म किया। डैन बर्न और एलेक्जेंडर इसाक ने रविवार को वेम्बली में हुए फाइनल में न्यूकासल से गोल करके उसकी जीत पक्की की।

लिवरपूल के स्थानापन्न फेडेरिको चियासा ने इंजरी टाइम में गोल किया लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए। न्यूकासल कप्तान ब्रूनो गुइमारेस ने कहा, ‘‘70 साल बाद अब हम कह सकते हैं कि हम फिर से चैंपियन हैं। यह मेरे जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक है।’’ न्यूकासल की आखिरी प्रमुख घरेलू ट्रॉफी 1955 में एफए कप थी। उसने 1969 में इंटर-सिटीज़ फेयर्स कप जीता था। यह टूर्नामेंट बंद हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
