द इंडियन व्यू

आसमान से सूर्य देवता तपा रहें.. नीचे लू के थपेड़ों ने तोड़े रिकॉर्ड! यूपी से लेकर दिल्ली तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य भारत तक सूरज आग उगल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया…

Ragwendra P Singh
May 21, 2026
3 min read
आसमान से सूर्य देवता तपा रहें.. नीचे लू के थपेड़ों ने तोड़े रिकॉर्ड! यूपी से लेकर दिल्ली तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य भारत तक सूरज आग उगल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की चेतावनी जारी की है।

 

बांदा लगातार दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल

उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार चौथे दिन दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 48.2 डिग्री सेल्सियस था।

 

प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। प्रयागराज, झांसी, हमीरपुर, चित्रकूट, आगरा, कानपुर, वाराणसी और लखनऊ समेत कई शहरों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है।

 

दिल्ली-एनसीआर में भी झुलसा देने वाली गर्मी

राजधानी दिल्ली में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। रिज बेस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान के थार रेगिस्तान और पाकिस्तान के शुष्क इलाकों से आने वाली गर्म हवाएं दिल्ली और उत्तर भारत के तापमान को और बढ़ा रही हैं। रात में भी तापमान अधिक रहने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

 

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान भी तपे

हरियाणा के रोहतक में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पंजाब के बठिंडा में पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

 

पहाड़ों में भी गर्मी का कहर

मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी राज्यों में भी गर्मी का असर बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि हिमाचल प्रदेश के ऊना में पारा 44 डिग्री दर्ज किया गया।

 

शिमला में भी इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। वहीं उत्तराखंड के देहरादून और आसपास के इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

 

पूर्वी और दक्षिण भारत में भी गर्मी का असर

कोलकाता में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं ओडिशा के झारसुगुड़ा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेलंगाना के कई इलाकों में भी पारा तेजी से बढ़ रहा है।

 

नौतपा तोड़ सकता है रिकॉर्ड

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 25 मई से शुरू होने वाला नौतपा इस बार गर्मी के नए रिकॉर्ड बना सकता है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ अगले नौ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

 

अस्पतालों में बढ़े हीट स्ट्रोक के मरीज

भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और बेहोशी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

 

डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है।

 

प्रमुख शहरों का तापमान

रोहतक – 46.9°C

श्रीगंगानगर – 46.5°C

प्रयागराज – 46.4°C

दिल्ली – 45.8°C

बठिंडा – 46°C

कठुआ – 44.6°C

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…