द इंडियन व्यू

आशी और सिद्धि के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह और आशी शमसेरी ने डा. केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की। केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस…

Ragwendra P Singh
April 9, 2025
2 min read
आशी और सिद्धि के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह और आशी शमसेरी ने डा. केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की।

केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट

वहीं बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश के रोहिन राज, अभ्युदय, अनुरुद्ध व पश्चिम बंगाल के लवम मखारिया ने अंतिम चार में प्रवेश किया जबकि दूसरी वरीय उत्तर प्रदेश के मेहर एस.खोसला और चौथी वरीय अग्रिम साहू उलटफेर का शिकार हो गए।

बालक वर्ग में अनुरुद्ध और लवम ने किया उलटफेर, अग्रिम और मेहर बाहर

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में यह टूर्नामेंट गोमतीनगर विजयंत खंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर डा.केएल गर्ग चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह ने दमदार सर्विस और उम्दा स्ट्रोक की बदौलत उत्तर प्रदेश की वनिशा को 6-0, 6-2 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीय आशी शमसेरी ने शानदार फोरहैंड शॉट व बेहतरीन कोर्ट कवरेज की बदौलत चौथी वरीय उत्तर प्रदेश की गीति‍का को 6-0, 6-1 से पराजित किया।

बालक वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में आठवीं वरीय लवम मखारिया ने शानदार वापसी करते हुए दूसरी वरीय उत्तर प्रदेश के मेहर एस.खोसला को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 4-6, 6-3, 6-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। पहला सेट हारने के बाद लवम ने रणनीति बदली और बेहतरीन ग्राउंडस्ट्रोक और सटीक प्लेसमेंट का नजारा पेश करते हुए बाकी दो सेट अपने नाम किए।

वहीं उत्तर प्रदेश के अनुरुद्ध ने आक्रामक खेल दिखाते हुए चौथी वरीय उत्तर प्रदेश के अग्रिम साहू को 6-1, 6-1 से हराकर दिन का दूसरा उलटफेर किया। अनुरुद्ध ने आक्रामक खेल दिखाया और व नेट पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार अंक बटोरे।

दूसरी ओर शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज ने पश्चिम बंगाल के निशांत को 6-2, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। एक अन्य क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के अभ्युदय ने प्रदेश के ही किंजलक श्रीवास्तव को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।