आव्रजन और विदेशी अधिनियम एक्ट लाकर जनता को भ्रमित कर रही है सरकार : जेएमएम सांसद महुआ
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने आव्रजन और विदेशी अधिनियम, 2025 लागू कर दिया है। यह 1 सितंबर से प्रभावी हो गया है। इस कानून का मुख्य उद्देश्य जाली दस्तावेजों (पासपोर्ट, वीजा आदि) के इस्तेमाल को पूरी तरह रोकना और देश की…

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने आव्रजन और विदेशी अधिनियम, 2025 लागू कर दिया है। यह 1 सितंबर से प्रभावी हो गया है। इस कानून का मुख्य उद्देश्य जाली दस्तावेजों (पासपोर्ट, वीजा आदि) के इस्तेमाल को पूरी तरह रोकना और देश की सुरक्षा को मजबूत करना है।
सरकार का कहना है कि यह कानून अवैध तरीके से देश में प्रवेश करने वालों और नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नागरिकता या वीजा हासिल करने वालों पर अंकुश लगाएगा। हालांकि, विपक्ष ने इस पर सवाल उठाया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की सांसद महुआ माजी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से मंगलवार को खास बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि एक्ट तो लागू किया जा रहा है, लेकिन आप सोचिए कि अभी 11 साल से केंद्र में किसकी सरकार है? अगर दूसरे देशों से लोग भारत में घुस रहे हैं, तो यह केंद्र की जिम्मेदारी है। देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र की है। इतने सालों में आप क्या कर रहे थे? अब कानून लाकर सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है और जनता को भ्रमित कर रही है।
वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि शशि थरूर देशहित में सोचते हैं, लेकिन कांग्रेस में उन्हें बोलने की आजादी नहीं है।
जेएमएम सांसद ने केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर देशहित में सोचते हैं, लेकिन उन्हें अपनी ही पार्टी में बोलने की आजादी नहीं है। इस पर महुआ साजी ने कहा कि यह सही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शशि थरूर एक लेखक हैं और उनके अपने विचार हो सकते हैं। कई बार वह पार्टी लाइन से हटकर भी अपनी बात रखते हैं, लेकिन जो भी कहते हैं, सोच-समझकर और जिम्मेदारी से कहते हैं। इसे कांग्रेस से जोड़ने की कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि शशि थरूर बुद्धिजीवी हैं, जिनकी देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान है और वे अपने विवेक से बोलने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
