आर्थिक मंदी, गरीबी और बेरोजगारी को लेकर सदन में सरकार से सवाल करेगा विपक्ष : सांसद एनके प्रेमचंद्रन
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केरल की क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (आरएसपी) के सांसद एनके प्रेमचंद्रन भी इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा…

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केरल की क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी (आरएसपी) के सांसद एनके प्रेमचंद्रन भी इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे सरकार से आर्थिक मंदी, गरीबी और बेरोजगारी को लेकर सवाल करेंगे।
सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने सर्वदलीय बैठक को लेकर न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सभी दलों की यह एक नियमित बैठक है। कल से बजट सत्र शुरू हो रहा है, इसलिए हम औपचारिक सामान्य बैठक कर रहे हैं। बतौर विपक्ष हम सदन के समक्ष महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। खास तौर पर आर्थिक मंदी, गरीबी और बेरोजगारी को लेकर सवाल करेंगे। मुझे लगता है इन सभी मुद्दों को सदन में गंभीरता से उठाया जाना चाहिए।
सदन को सही तरीके से चलाने को लेकर उन्होंने कहा, यह सरकार को तय करना है कि सदन चलना चाहिए या नहीं। क्योंकि सदन को सही तरीके से चलाने के लिए सरकार को पहल करनी होती है।
महाकुंभ हादसे को लेकर उन्होंने कहा, कल जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह पूरी तरह से यूपी सरकार की विफलता है। आयोजन में केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी इसमें बहुत बड़ी मदद कर रही है। लेकिन दुर्भाग्य से ये सब हुआ है, ये सुरक्षा व्यवस्था और सरकार की विफलता दर्शाता है। सरकार को लोगों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। कल जो कुछ हुआ उसके लिए सरकार को लोगों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि यह पूरी तरह से सरकार की, खास तौर पर यूपी सरकार की, कुव्यवस्था का नतीजा है।
बता दें, प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें से 5 की अभी भी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे पर दुख जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मारे गए लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
