द इंडियन व्यू

आरिफ अली ने जीता क्लाउडस्पिटल शतरंज ओपन, जूनियर में आर्यमन व आक़िब चैंपियन

लखनऊ। वरिष्ठ कोच और शहर के अनुभवी खिलाड़ी आरिफ अली ने प्रथम क्लाउडस्पिटल शतरंज ओपन टूर्नामेंट टाईब्रेक स्कोर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जीत लिया। चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्ल्यू-लखनऊ) द्वारा शहर के एक निजी…

Ragwendra P Singh
April 21, 2025
2 min read
आरिफ अली ने जीता क्लाउडस्पिटल शतरंज ओपन, जूनियर में आर्यमन व आक़िब चैंपियन

लखनऊ। वरिष्ठ कोच और शहर के अनुभवी खिलाड़ी आरिफ अली ने प्रथम क्लाउडस्पिटल शतरंज ओपन टूर्नामेंट टाईब्रेक स्कोर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जीत लिया।

चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्ल्यू-लखनऊ) द्वारा शहर के एक निजी होटल में आयोजित टूर्नामेंट में उन्होंने लखनऊ चेस सेंटर के एक अन्य अनुभवी खिलाड़ी सईद अहमद के साथ 6-6 अंक अंक साझा किए। इसके बाद टाईब्रेक स्कोर के चलते सईद अहमद दूसरे स्थान पर रहे।

वहीं, इस वर्ग में कोचों का दिन रहा जिसमें पवन बाथम ने पांच अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरी ओर शहर के उभरते हुए खिलाड़ी लक्ष्य निगम ने आरिफ को हराकर एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की।

लक्ष्य ने भी 5 अंक हासिल किए लेकिन टाईब्रेक के चलते चौथे स्थान पर रहे। वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में कपिल कुमार खरे और सकीलुद्दीन 4-4 अंक के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। आरपी गुप्ता, मोहम्मद इरफ़ान और केके केशरवानी की तिकड़ी को 3-3 अंकों के साथ संयुक्त दूसरा स्थान मिला।

जूनियर अंडर-16 श्रेणी में आर्यमन सिंह और आक़िब जलील ने 5.5-5.5 अंक हासिल करते हुए संयुक्त पहला स्थान प्राप्त किया। बेस्ट अनरेटेड श्रेणी में आरव गर्ग, निखर सक्सेना और नरेंद्र किशोर विजेता रहे। पुरस्कार वितरण लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) की कार्यकारी समिति के सदस्य पार्षद अनुराग मिश्रा ने किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।