आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल में मारी एंट्री, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से हराया
वडोदरा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली है। सीजन के 18वें मुकाबले में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस…

वडोदरा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली है। सीजन के 18वें मुकाबले में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ आरसीबी के 8 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचकर सीधे फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, सात मैचों में पांचवीं हार के बाद यूपी वॉरियर्स की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की शुरुआत मजबूत रही। कप्तान मेग लैनिंग और दीप्ति शर्मा ने पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 74 रन जोड़े। लैनिंग 30 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि दीप्ति शर्मा ने 43 गेंदों में 55 रनों की जुझारू पारी खेली। हालांकि, इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और यूपी की टीम 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। आरसीबी की ओर से नादिन डी क्लार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि ग्रेस हैरिस ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों ने 108 रनों की साझेदारी कर मुकाबला एकतरफा बना दिया। हैरिस ने 37 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 27 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम को 13.1 ओवर में ही जीत दिला दी।
इस जीत के साथ आरसीबी ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है और उसका आत्मविश्वास चरम पर है।
------------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
