आरसीबी को मिला मुजरबानी का साथ, हेजलवुड भी लौटे: प्लेऑफ से पहले टीम हुई और मजबूत
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी आईपीएल 2025 प्लेऑफ मुकाबलों से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बन चुके हैं। मुजरबानी को आरसीबी ने लुंगी एनगिडी के अस्थायी रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था। Royal…

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी आईपीएल 2025 प्लेऑफ मुकाबलों से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बन चुके हैं। मुजरबानी को आरसीबी ने लुंगी एनगिडी के अस्थायी रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था।

एनगिडी दक्षिण अफ्रीकी पेसर हैं जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले अपनी तैयारियों के लिए प्रोटियाज टीम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। जिम्बाब्वे के मुजरबानी को आरसीबी ने 75 लाख रुपये में शामिल हुए। मुजरबानी शनिवार को ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे के ऐतिहासिक टेस्ट का हिस्सा थे, जिसे मेहमान टीम ने एक पारी और 75 रन से गंवा दिया था। इस मैच में मुजरबानी 3-143 के आंकड़ों के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
https://www.instagram.com/royalchallengers.bengaluru/reel/DKGu9ejhyWK/?hl=en
28 वर्षीय यह खिलाड़ी मंगलवार को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आरसीबी के अंतिम लीग चरण के खेल के लिए उपलब्ध रहेगा। उन्होंने अब तक जिम्बाब्वे के लिए 70 टी20 मैच खेले हैं और 78 विकेट लिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 13 टेस्ट और 55 वनडे मैचों में भी जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया है।
मुजरबानी ने अभी तक आईपीएल मैच में नहीं खेला है, लेकिन इससे पहले वे एलएसजी के लिए नेट बॉलर के रूप में काम कर चुके हैं। जब आरसीबी के मौजूदा हेड कोच एंडी फ्लावर पूर्व के कोचिंग सेटअप का हिस्सा थे। दोनों ने पीएसएल में मुल्तान सुल्तान्स और आईएलटी20 में गल्फ जायंट्स में भी साथ काम किया है।
https://www.instagram.com/royalchallengers.bengaluru/p/DKGoMhgNH9z/?hl=en
वहीं, रविवार को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कंधे की चोट से ठीक होने के बाद टीम में शामिल हो गए, ताकि नॉकआउट चरणों के लिए उनकी गेंदबाजी को और मजबूत किया जा सके। इस सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हेजलवुड ने सिर्फ 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं, वे 27 अप्रैल से ही खेल से बाहर थे।
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के बाद आईपीएल के कुछ दिनों के निलंबन के दौरान वे ऑस्ट्रेलिया लौट आए थे। उन्होंने घर पर ही रिहैब पूरा किया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की तैयारी के हिस्से के रूप में ब्रिसबेन में ट्रेनिंग फिर से शुरू की।
इसके बाद वह अब आरसीबी टीम के साथ लौटे हैं। लखनऊ में एलएसजी के खिलाफ जीत के साथ आरसीबी शीर्ष दो में बने रहना चाहेगी। हालांकि, हार उन्हें तीसरे या चौथे स्थान पर धकेल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
