आरसीबी के खिलाफ हार के बाद केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कही ये बात
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल के शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली सात विकेट की करारी हार के बाद बोला कि अभी किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। साभार : गूगल मौजूदा चैंपियन…

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल के शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली सात विकेट की करारी हार के बाद बोला कि अभी किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है।

मौजूदा चैंपियन कोलकाता ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाई और आठ विकेट पर 174 रन ही बना सकी। आरसीबी ने 22 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर दिया।
रहाणे ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ यह सत्र का हमारा पहला मैच था तथा हमारे पास कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जो आक्रामक होकर खेलना पसंद करते हैं। मैं कुछ खास विभाग की चर्चा नहीं करना चाहता हूं।
हमने कुछ क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया। कुछ क्षेत्र ऐसे होते हैं जिनमें एक टीम और एक खिलाड़ी के रूप में सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। हमें अपने प्रदर्शन पर बहुत अधिक विचार करने की भी जरूरत नहीं है।
गेंदबाजों के लिए यह मुश्किल प्रारूप है। हमारे गेंदबाजों ने अपनी तरफ से अच्छा प्रयास किया। वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मेरे लिए यह हमेशा नियंत्रण बनाए रखने से जुड़ा है।’’’ रहाणे ने कहा, ‘‘ हमारे जो खिलाड़ी बाहर बैठे हैं वह भी उतने ही अच्छे हैं लेकिन हमें अपने संयोजन पर गौर करना होगा।’’
चोट से ठीक होने के बाद लौटने वाले आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया का यह चौतीस वर्षीय गेंदबाज भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के केवल दो मैच में खेल पाया था।
पिछले साल अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण आईपीएल में नहीं खेल पाने वाले हेज़लवुड ने कहा, ‘‘‘मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे लग रहा है कि मैंने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। केवल चार ओवर करने से काफी मदद मिलती है।’’
उन्होंने कहा,‘‘मैंने पिछले साल दिसंबर से कोई मैच नहीं खेला था और इसलिए मैं शारीरिक और मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस कर रहा हूं। मैंने लौटने के लिए कड़ी मेहनत की। उम्मीद है कि मैं आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखूंगा।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
