द इंडियन व्यू

आरआर बनाम एलएसजी मैच में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी खास नजर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 36वें मैच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने जा रहा है। बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाने वाली इस पिच पर गेंद और बल्ले…

Ragwendra P Singh
April 19, 2025
2 min read
आरआर बनाम एलएसजी मैच में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी खास नजर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 36वें मैच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने जा रहा है। बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाने वाली इस पिच पर गेंद और बल्ले का एक और रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

इस मैदान पर पिछले पांच टी20 मैचों में औसत स्कोर 183 रन का है। इन मैचों में तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन स्पिनरों की तुलना में बेहतर रहा है। आरआर और एलएसजी के खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, नितीश राणा, ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों का इस मैदान पर प्रदर्शन बढ़िया रहा है। वहीं, गेंदबाजी में तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर और संदीप शर्मा यहां बेहतर रहे हैं।

फॉर्म के आधार पर देखा जाए तो निकोलस पूरन पर खास नजर रहेगी, जिन्होंने इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मैच जिताने वाली पारियां खेली हैं। पिछले 10 मैचों में उन्होंने 213.83 की स्ट्राइक रेट और 67.63 की औसत के साथ बल्लेबाजी की है। पूरन टी20 क्रिकेट में अपने 9 हजार रन पूरे करने से भी केवल एक रन दूर हैं।

यशस्वी जायसवाल पर भी नजर रहेगी जो इस मैदान पर बेहतर खेलने के अलावा पिछले 10 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट और 35.56 की औसत के साथ 320 रन बना चुके हैं। रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और एलएसजी के मिशेल मार्श के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। मार्श खासकर बेहतर फॉर्म में हैं जिन्होंने पिछले 6 मैचों में 295 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 171.51 रहा है।

गेंदबाजी में संदीप शर्मा और शार्दुल ठाकुर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर नजर रहेगी, जिनका न केवल जयपुर में रिकॉर्ड बढ़िया रहा है, बल्कि पिछले मैचों में उनकी फॉर्म भी शानदार रही है। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर से भी राजस्थान रॉयल्स को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। जोफ्रा आर्चर ने सात टी20 पारियों में निकोलस पूरन को सात बार आउट किया है। ऐसे ही एलएसजी को रवि बिश्नोई से उम्मीदें हैं। बिश्नोई ने शिमरोन हेटमायर को टी20 में पिछली छह पारियों में तीन बार आउट किया है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो हाल के मैचों में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा लखनऊ सुपरजायंट्स पर भारी रहा है। आरआर ने पिछले पांच मैचों में चार बार एलएसजी को हराया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।