द इंडियन व्यू

आम आदमी पार्टी हमेशा विपक्ष की भूमिका में रहना चाहती है : भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा

दिल्ली। दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कपिल मिश्रा चुनाव प्रचार, जोरों-शोरों से कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने सोनिया विहार के ए ब्लॉक में डोर टू डोर कैंपेन किया और भाजपा के समर्थन…

Ragwendra P Singh
January 23, 2025
2 min read
आम आदमी पार्टी हमेशा विपक्ष की भूमिका में रहना चाहती है : भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा

दिल्ली। दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कपिल मिश्रा चुनाव प्रचार, जोरों-शोरों से कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने सोनिया विहार के ए ब्लॉक में डोर टू डोर कैंपेन किया और भाजपा के समर्थन में वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि आप हमेशा विपक्ष की भूमिका में रहना चाहती है।

भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने बताया, क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जनता का बहुत समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ताओं और लोगों में उत्साह है। पूरे दिल्ली में एक भगवा लहर चल रही है और 8 फरवरी को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। करावल नगर से भी पार्टी बड़े अंतर से जीत दर्ज करने जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में योजनाओं को बंद करने के अरविंद केजरीवाल के आरोप पर भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने कहा, आम आदमी पार्टी के लोगों को आरोप नहीं लगाना था, बल्कि ये बताना था कि उन्होंने 10 साल में क्या किया है, उन्हें रिपोर्ट कार्ड दिखाना था।

कपिल मिश्रा ने आगे कहा, आम आदमी पार्टी हमेशा विपक्ष की भूमिका में रहना चाहती है। वे राज्य में सत्ता की भूमिका में थे, लेकिन कुछ कर नहीं पाए हैं। अरविंद केजरीवाल भी अपने विधानसभा क्षेत्र में कुछ नहीं कर पाए हैं। आज के समय में केजरीवाल नई दिल्ली और आतिशी कालकाजी हार रही हैं। स्पष्ट बहुमत के साथ इस बार सत्ता विरोधी लहर है, ऐसे में इस बार भाजपा की सरकार आएगी।

उन्होंने आगे कहा, दिल्ली में पिछले 10 साल में कोई काम नहीं हुआ, कई सारे अधूरे कामों को पूरा करना है। सड़कें टूटी हुई हैं, पानी के निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। सड़कों का चौड़ीकरण होना है, कई सारी परेशानी हैं, और एक-एक करके सभी पर फोकस किया जाएगा। लोग भी इंतजार कर रहे थे कि विकास करने वाली पार्टी को मौका दिया जाए और इसलिए सरकार में उत्साह देखने को मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को वोटिंग है, वहीं इसके नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…