द इंडियन व्यू

आम्रपाली योजना व वृंदावन शाखा बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में

लखनऊ। एलपीएससी आम्रपाली योजना व वृंदावन शाखा की टीमों ने एलपीएससी क्राउन इंटर ब्रांच हैंडबॉल टूर्नामेंट में बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली। एलपीएससी क्राउन इंटर ब्रांच हैंडबॉल टूर्नामेंट लखनऊ जिला हैंडबॉल…

Ragwendra P Singh
September 29, 2026
2 min read
आम्रपाली योजना व वृंदावन शाखा बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में

लखनऊ। एलपीएससी आम्रपाली योजना व वृंदावन शाखा की टीमों ने एलपीएससी क्राउन इंटर ब्रांच हैंडबॉल टूर्नामेंट में बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

एलपीएससी क्राउन इंटर ब्रांच हैंडबॉल टूर्नामेंट

लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेस द्वारा सेक्टर ई आम्रपाली योजना शाखा में आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट में एलपीएससी की बालिका वर्ग में छह और बालक वर्ग में नौ टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा आनन्देश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद भी मौजूद रहे।

समारोह में अतिथिगण का स्वागत लखनऊ पब्लिक कॉलेज प्रधानाचार्या कहकशां अरबी ने स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल व कॉलेजेस के इतिहास में पहली बार हैंडबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डा सुमंत पाण्डेय, आम्रपाली योजना शाखा की एचओडी सुषमा सिंह और मुख्य कोच शिवनाथ व नेहा भी मौजूद रहे।

पहले दिन बालिका वर्ग में एलपीएससी एलपीसी आम्रपाली योजना ने माधवगंज शाखा को 7-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे मैच में वृंदावन शाखा ने बाराबंकी शाखा को 5-0 से हराया। बालक वर्ग में वृंदावन शाखा ने ए ब्लाक शाखा को 9-1 से, सहारा स्टेट शाखा ने माधवगंज को 5-1 से और गोमतीनगर शाखा ने सीतापुर शाखा को 13-0 से हराते हुए जीत दर्ज की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।