द इंडियन व्यू

'आप' सरकार हर साल अपने बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च कर रही है : आतिशी

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को किराड़ी में एक नए विश्वस्तरीय 70 कमरों और आधुनिक लैब्स वाले सरकारी स्कूल को छात्रों और जनता को समर्पित किया। इस दौरान आतिशी ने कहा कि दस साल पहले यह क्षेत्र दिल्ली का…

Ragwendra P Singh
January 6, 2025
2 min read
'आप' सरकार हर साल अपने बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च कर रही है : आतिशी

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को किराड़ी में एक नए विश्वस्तरीय 70 कमरों और आधुनिक लैब्स वाले सरकारी स्कूल को छात्रों और जनता को समर्पित किया। इस दौरान आतिशी ने कहा कि दस साल पहले यह क्षेत्र दिल्ली का पिछड़ा इलाका माना जाता था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। आज जिस सरकारी स्कूल का उद्घाटन हुआ है, वह यहां के प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार शिक्षा और बच्चों पर इन्वेस्टमेंट कर रही है। अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में आप सरकार हर साल अपने बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च कर रही है। इसके साथ ही शिक्षकों को विदेशों और आईआईएम में ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। इसका परिणाम यह है कि अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने सरकारी स्कूलों की सूरत बदल दी है। यहां के विधायक ऋतुराज और लोगों ने कोर्ट में लड़ाई लड़कर डीडीए से जमीन ली और स्कूल बनवाया गया। दस साल पहले दिल्ली के सरकारी स्कूल टूटे-फूटे और बदहाल होते थे। 2015 में आप सरकार बनते ही हालात बदलने शुरू हुए और आज दिल्ली सरकार के बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च होता है।

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पूर्वांचल समाज की चिंता है। अरविंद केजरीवाल को पूर्वांचल समाज के बच्चों और उनके भविष्य की चिंता है। केजरीवाल ने बच्चों की अच्छी पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए काम किया है। अब आने वाले चुनाव में आपको फिर से केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को चुनना है, जिससे शिक्षा क्रांति जारी रहे। दिल्ली में शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हमारा मिशन जारी है। आज एक और शानदार सरकारी स्कूल किराड़ी में शुरू हुआ।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, दिल्ली में शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हमारा मिशन जारी है। आज एक और शानदार सरकारी स्कूल किराड़ी में शुरू हुआ। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस दिल्ली के सरकारी स्कूलों की ये शानदार इमारतें दिल्ली के हमारे बच्चों के सपनों को समेटे हैं, जहां हर बच्चा पढ़ेगा, बढ़ेगा और चमकेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…