द इंडियन व्यू

‘आप’ विधायकों की पुलिस कमिश्नर से मुलाकात, लूट, छिनैती, हत्या और रंगदारी के मामलों को उठाया

नई दिल्ली : दिल्ली को अपराध की राजधानी कहे जाने के कलंक से मुक्त कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुलिस कमिश्नर से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ‘‘आप’’ के दिल्ली…

Ragwendra P Singh
September 2, 2025
2 min read
‘आप’ विधायकों की पुलिस कमिश्नर से मुलाकात, लूट, छिनैती, हत्या और रंगदारी के मामलों को उठाया

नई दिल्ली : दिल्ली को अपराध की राजधानी कहे जाने के कलंक से मुक्त कराने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुलिस कमिश्नर से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने किया। मुलाकात के दौरान राजधानी में बढ़ते अपराधों – लूट, छिनैती, हत्या और रंगदारी के मामलों को प्रमुखता से उठाया गया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में अपराधों के बढ़ने की एक बड़ी वजह खुलेआम बिक रहा सूखा नशा है। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने इस समस्या पर गंभीर चिंता जताते हुए जल्द नए कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

भारद्वाज ने कहा, “आज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सूखा नशा बेचा जा रहा है, जिसकी वजह से अपराध का ग्राफ बढ़ा है। पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया है कि इस पर रोक लगाने के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी।” बैठक में ‘‘आप’’ विधायक अनिल झा और पार्षद गगन पर हुए हमले का मुद्दा भी उठाया गया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अनिल झा पर उनके जन्मदिन के दिन ही हमला हुआ, जिसमें उनके परिवार को भी निशाना बनाया गया। इसके बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह बुराड़ी के ‘‘आप’’ पार्षद गगन पर एमसीडी जोन चेयरमैन ऑफिस में एक ऐसे शख्स ने हमला किया, जिस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और जिसे दिल्ली पुलिस ने तड़ीपार किया हुआ है। इसके बावजूद वह दिल्ली में घुसकर हमले को अंजाम देकर फरार हो गया। भारद्वाज ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो ‘‘आप’’ कोर्ट का रुख करेगी।

बैठक के दौरान तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने स्थानीय अपराध संबंधी मुद्दे उठाए, वहीं कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने अपने क्षेत्र में हो रही नशे की बिक्री और हत्या के मामलों पर चिंता जताई। संजीव झा ने बुराड़ी इलाके की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के साथ बातचीत बेहद सकारात्मक माहौल में हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ‘‘आप’’ विधायकों से सहयोग मांगा है, जिस पर पार्टी ने पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया है। भारद्वाज ने कहा, “हमारी कोशिश है कि दिल्ली में अपराध कम हो और राजधानी को क्राइम कैपिटल कहे जाने के कलंक से मुक्ति मिले।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…