द इंडियन व्यू

'आप' को टीएमसी के समर्थन पर जगन्नाथ सरकार ने कहा, चोर-चोर मौसेरे भाई

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को तृणमूल कांग्रेस पार्टी के समर्थन देने पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगन्नाथ सरकार ने निशाना साधा। टीएमसी को आप के समर्थन पर भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने…

Ragwendra P Singh
January 9, 2025
2 min read
'आप' को टीएमसी के समर्थन पर जगन्नाथ सरकार ने कहा, चोर-चोर मौसेरे भाई

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को तृणमूल कांग्रेस पार्टी के समर्थन देने पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगन्नाथ सरकार ने निशाना साधा।

टीएमसी को आप के समर्थन पर भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा, चोर-चोर मौसेरे भाई होते हैं। सभी चोर एक होंगे, यह एक स्वाभाविक बात है, कोई नई बात नहीं है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अन्ना हजारे का पैसा लूटकर राजनीति की शुरुआत की। वहीं पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी जनता और वहां के लोगों का पैसा लूट रही हैं। देश में जितने भी चोरी करने वाली पार्टियां हैं, वो इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। वो सभी छुपकर एक साथ मिलते हैं, लेकिन उनमें से कुछ सामने अलग-अलग दिखते हैं।

पश्चिम बंगाल में बीएसएफ की मदद से अवैध घुसपैठ होने वाले ममता बनर्जी के बयान पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा, ममता बनर्जी अपने गलत काम को छुपाने के लिए बात गलत दिशा में घुमाती हैं। अगर पश्चिम बंगाल में किसी महिला पर अत्याचार होता है, वो हाथरस को याद करती हैं। वहां पर अवैध घुसपैठ हो रहा है, तो वो बीएसएफ पर सवाल उठा रही हैं। ऐसा राजनीति वो बहुत पहले से कर रही हैं। यह कोई नई बात नहीं है। अवैध घुसपैठ की जिम्मेदारी पूरी तरह से ममता बनर्जी और टीएमसी का है।

दरअसल, आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में विपक्षी इंडी अलायंस के दो प्रमुख घटक दल कांग्रेस और आप एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद गठबंधन के दो और अन्य महत्वपूर्ण घटक दल तृणमूल कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन दिया है।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान कराने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सभी सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान होंगे, वहीं इसके नतीजे आठ फरवरी को सामने आएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…