'आप' की योजनाओं से हर परिवार को 35 हजार रुपए का फायदा : अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली। आम बजट को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि यह बजट जनता के हित में होगा। उन्होंने अपनी पार्टी की योजनाओं और संभावित फैसलों का विस्तार से उल्लेख…

नई दिल्ली। आम बजट को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि यह बजट जनता के हित में होगा। उन्होंने अपनी पार्टी की योजनाओं और संभावित फैसलों का विस्तार से उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की मौजूदा योजनाओं से दिल्ली के हर परिवार को लगभग 25,000 रुपए प्रति माह का फायदा हो रहा है, जबकि आगामी योजनाओं से इस राशि में और 10,000 रुपए का इजाफा होगा।
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार की सुविधाओं से मिडिल क्लास और गरीब वर्ग के परिवारों को प्रतिमाह कुल 25,000 रुपए की बचत हो रही है। इन सुविधाओं में मुफ्त बिजली, पानी, बस यात्रा, शिक्षा और चिकित्सा सेवाएं शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर, मुफ्त बिजली से हर परिवार को 4,000-5,000 रुपए की बचत हो रही है, मुफ्त पानी से 2,000-2,500 रुपए और मुफ्त बस यात्रा से 2,500 रुपए की बचत हो रही है। इसके अलावा, सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त इलाज से भी परिवारों की अतिरिक्त बचत हो रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार यदि सत्ता में आती है, तो इन सारी सुविधाओं को बंद कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को 25,000 रुपए का नुकसान होगा। भाजपा ने पहले ही ऐलान किया है कि वे मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, मोहल्ला क्लीनिक और मुफ्त पानी जैसी योजनाओं को खत्म कर देंगे।
केजरीवाल का कहना है कि पार्टी ने घोषणा की है कि वे हर महिला को 2,100 रुपए प्रतिमाह महिला सम्मान राशि देंगे, जिससे हर परिवार को औसतन 4,200 रुपए की अतिरिक्त बचत होगी। इसके अलावा, स्टूडेंट्स को मुफ्त बस पास और दिल्ली मेट्रो में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। साथ ही, बुजुर्गों के इलाज के लिए संजीवनी योजना की शुरुआत की जाएगी, जिससे हर परिवार को लगभग 8,000-10,000 रुपए की बचत होगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार सरकारी खजाने का पैसा अरबपतियों को देने में लगा देती है। भाजपा ने पांच सालों में 400 अरबपतियों के 10 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए हैं, जबकि आम आदमी के लिए कोई मदद नहीं की जा रही है। केजरीवाल ने एक बचत पत्र भी लॉन्च किया, जिसके माध्यम से दिल्ली के हर परिवार को यह बताया जाएगा कि उन्हें मौजूदा और आगामी योजनाओं से कितना फायदा हो रहा है। पार्टी के नेता अब घर-घर जाकर यह बचत पत्र भरवाएंगे, ताकि लोग समझ सकें कि उन्हें किस योजना से कितनी बचत हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
