द इंडियन व्यू

'आप' का हारना जरूरी, वो नासूर बनते जा रही थी : रवि किशन

नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दोनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त लेती हुई दिख रही है।…

Ragwendra P Singh
February 8, 2025
2 min read
'आप' का हारना जरूरी, वो नासूर बनते जा रही थी : रवि किशन

नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दोनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी बढ़त लेती हुई दिख रही है। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि आप धीरे-धीरे नासूर बनती जा रही थी।

दिल्ली चुनाव के रुझानों पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, यह पीएम मोदी के गारंटी पर विश्वास है। दिल्ली में जो लोगों को धोखा दिया गया, झूठ बोला गया और भ्रष्टाचार किया गया, उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी को नरक बना कर रखा था। उसी का परिणाम है कि रुझानों में भाजपा जीतती दिख रही है।

उन्होंने कहा कि आप के सभी बड़े नेता हारेंगे। झूठ कितने साल तक चल सकता है। उन्होंने दिल्ली में कुछ भी नहीं किया, पूर्वांचल के लोगों की जिंदगी नरक बना दी। वो झूठ की राजनीति करके दो बार जीत चुके हैं, लेकिन अब उनका हारना तय है। पंजाब में भी उन्होंने लोगों को झूठ बोलकर सरकार बनाई, आगे वहां पर भी उनका हारना तय है।

रवि किशन ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने राजनीति का चेहरा पलट दिया, वो जिस तरह की राजनीति करते रहे, वैसी राजनीति नहीं होती है। आप धीरे-धीरे नासूर बनती जा रही थी। ये देश को दीमक की तरह चाट जाते इसलिए उनका हारना जरूरी था।

उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव रुझानों को लेकर उन्होंने कहा, मिल्कीपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। भगवान राम के आशीर्वाद के साथ उनके झूठ की हार होगी। अखिलेश यादव संसद में अवधेश प्रसाद को ट्रॉफी की तरह लेकर घूम रहे थे, अब जनता ने उनको जवाब दे दिया है। फैजाबाद की जीती हुई सीट को वो अयोध्या की जीत बता रहे थे।

भाजपा सांसद ने कहा, ये जीत 2027 यूपी विधानसभा चुनाव के जीत का आगाज है। 27 में भी यूपी में डबल इंजन सरकार की जीत होगी। वहीं, हम अभी आगे बिहार में भी जीत दर्ज करेंगे।

संसद में सपा मुखिया अखिलेश यादव के कफन लाने पर रवि किशन ने तंज कसते हुए कहा कि वो लकड़ी भी लाते। उन्होंने अखिलेश पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…